क्‍या Dogecoin और Shiba Inu के दिन गए? टॉप-10 से बाहर हुईं ये Cryptocurrency

पिछले एक महीने में DOGE की कीमत में 21.7 फीसदी और SHIB की कीमत में 24.9 फीसदी की गिरावट आई है।

क्‍या Dogecoin और Shiba Inu के दिन गए? टॉप-10 से बाहर हुईं ये Cryptocurrency

DOGE और SHIB दोनों उन कीमतों से काफी नीचे हैं, जो उन्होंने पिछले साल अपनी पॉपुलैरिटी के दौरान पाई थी।

ख़ास बातें
  • CoinGecko के हाल के आंकड़ों से ये संकेत मिले हैं
  • DOGE और SHIB की वैल्‍यू क्रमश: 0.1132 और 0.00002191 डॉलर पर है
  • पिछले साल दोनों करेंसी ने काफी पॉपुलैरिटी पाई थी
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में इस साल की शुरुआत से ही अनिश्‍चितताओं का दौर है। बिटकॉइन (Bitcoin) समेत तमाम क्रिप्‍टोकरेंसी अपने वैल्‍यू में गिरावट से जूझ रही हैं। साल 2021 में हमने डॉग-थीम वालीं क्रिप्‍टो कॉइन ‘डॉजकॉइन' (DOGE) और ‘शीबा इनु' (SHIB) को लोकप्रियता के नए आयाम छूते हुए देखा था, लेकिन 2022 इनके लिए किसी सदमे जैसा है। डॉजकॉइन और शीबा इनु टोकन बीते कई हफ्तों से मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में क्रिप्टोकरेंसी की टॉप-10 लिस्‍ट से बाहर हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या इन दोनों क्रिप्‍टोकरेंसी के दिन अब लद गए हैं। 

CoinGecko के हाल के आंकड़ों के अनुसार DOGE और SHIB की वैल्‍यू क्रमश: 0.1132 डॉलर और 0.00002191 डॉलर के आसपास है। दोनों ही कॉइंस ने पिछले साल निवेशकों के इन्‍वेस्‍टमेंट को कई गुना बढ़ाकर सुर्खियां बटोरी थीं। इन्‍हें कई बड़े नामों का भी समर्थन मिला है। खासतौर पर एलन मस्‍क का, जो डॉजकॉइन को सपोर्ट करते हैं। लेकिन अभी मार्केट में इनकी वैल्‍यू नीचे बनी हुई है। DOGE और SHIB दोनों उन कीमतों से काफी नीचे हैं, जो उन्होंने पिछले साल अपनी पॉपुलैरिटी के दौरान पाई थी। यही वजह है कि दोनों क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन में टॉप-10 क्रिप्टो असेट्स नहीं हैं। 

आंकड़े बताते हैं कि DOGE वर्तमान में 13वें नंबर पर है, जबकि मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में SHIB 15वें स्थान पर है। पिछले एक महीने में DOGE की कीमत में 21.7 फीसदी और SHIB की कीमत में 24.9 फीसदी की गिरावट आई है। बात करें इस पूरे साल की, तो 1 जनवरी 2022 से डॉजकॉइन की कीमत में लगभग 31.7% की गिरावट आई है, जबकि शीबा इनु की कीमत में लगभग 35.5% की गिरावट दर्ज की गई है। 

तो क्‍या इन कॉइंस की कीमतों में गिरावट का यह मतलब समझा जाए कि इन करेंसी में इन्‍वेस्‍टमेंट का वक्‍त अब जा चुका है। financialexpress से बातचीत में Vauld के CEO और को-फाउंडर दर्शन बथिजा कहते हैं कि निवेश के लिए डॉजकॉइन या शीबा इनु पर विचार करना इन्‍वेस्‍टर के जोखिम पर है। ये दोनों बेहद अस्थिर क्रिप्टो हैं।

वहीं, WazirX के वाइस प्रेसिडेंट राजगोपाल मेनन कहते हैं कि दोनों ही कॉइन इंडियन एक्सचेंजों पर टॉप-ट्रे‍डेड क्रिप्टो में से एक हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान हमने देखा है कि लोग बेचने के बजाय SHIB को खरीदना चाहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश करने से पहले हरेक क्रिप्टो प्रोजेक्ट को ध्यान से देखना चाहिए। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »