अमेरिका के Portsmouth शहर में Bitcoin से की जा सकेगी बिल की पेमेंट

New Hampshire राज्य के Portsmouth शहर में निवासियों को बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए इलेक्ट्रिसिटी बिल्स का भुगतान करने की अनुमति दी गई है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • सामान्य करेंसी के साथ पेमेंट करने का विकल्प भी बरकरार रहेगा
  • Portsmouth में क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की सुविधा PayPal के जरिए मिलेगी
  • रेगुलेटर्स क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के बढ़ने से चिंतित हैं

अमेरिका में हाल ही में क्रिप्टो से जुड़ा एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी हुआ है

क्रिप्टोकरेंसीज को अमेरिका में अभी तक पेमेंट के एक विकल्प के तौर पर कानूनी दर्जा नहीं मिला है। हालांकि, इसके New Hampshire राज्य के Portsmouth शहर में निवासियों को बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए इलेक्ट्रिसिटी बिल्स का भुगतान करने की अनुमति दी गई है। सामान्य करेंसी के साथ पेमेंट करने का विकल्प भी बरकरार रहेगा। क्रिप्टोकरेंसीज रखने वाले Portsmouth के निवासी बिल की पेमेंट के लिए इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। 

Portsmouth के मेयर Deaglan McEachern का मानना है कि इससे लोगों को पेमेंट के अधिक विकल्प मिल सकेंगे। Seacoast Online की रिपोर्ट में McEachern के हवाले से कहा गया है, "मैं यह पक्का करना चाहता हूं कि Portsmouth यह देखने का इंतजार न करे कि यह कैसा प्रभाव डालने वाला है क्योंकि इसका प्रभाव पहले ही दिख रहा है।" Portsmouth में क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की सुविधा PayPal के जरिए मिलेगी। Portsmouth की रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटर Nancy Bates ने बताया, "PayPal एकाउंट में क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले उपभोक्ता पेमेंट के लिए उस क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकेंगे।" 
Advertisement

अमेरिका में न्यूयॉर्क और मियामी सहित कुछ अन्य शहरों में भी बिल की पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस महीने की शुरुआत में डिजिटल एसेट्स से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें फेडरल रिजर्व से इस पर विचार करने को कहा गया है कि उसे अपनी डिजिटल करेंसी जारी करनी चाहिए या नहीं। इसमें ट्रेजरी डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसियों को क्रिप्टोकरेंसीज के फाइनेंशियल सिस्टम और सिक्योरिटी पर असर की स्टडी करने का निर्देश भी दिया गया है।

हालांकि, यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर्स ने हाल ही में चेतावनी दी थी क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले अपनी पूरी रकम गंवाने के लिए तैयार रहें। इससे संकेत मिलता है कि क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों के पास EU के फाइनेंशियल सर्विसेज कानून के तहत कोई सुरक्षा या मुआवजे का प्रावधान नहीं है। रेगुलेटर्स इससे चिंतित हैं कि Bitcoin और Ether सहित क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या बढ़ रही है। क्रिप्टो के कुल मार्केट में Bitcoin और Ether की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। रेगुलेटर्स का कहना है कि लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रिस्क की पूरी जानकारी नहीं है। हाल के महीनों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। इस वजह से रेगुलेटर्स इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाना चाहते हैं। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Payments, Bitcoin, Federal Reserve, America, Regulators, EU, Option
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.