सेनडिस्क ने पेश किया दुनिया का पहला 1 टीबी का एसडी कार्ड

सेनडिस्क ने पेश किया दुनिया का पहला 1 टीबी का एसडी कार्ड
विज्ञापन
सेनडिस्क कंपनी ने मंगलवार को एक ऐसा प्रोडक्ट पेश किया है जिससे आपकी स्टोरेज की परेशानी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। कंपनी ने दुनिया का पहला 1 टीबी स्टोरेज वाला एसडी कार्ड बनाने की जानकारी दी है। एसडीएक्ससी कार्ड अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है। कंपनी ने फिलहाल कीमत और रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है। 1 टीबी का एसडी कार्ड कंपनी के लिए एक और कीर्तिमान है। याद रहे कि कंपनी ने दो साल पहले 512 जीबी का एक्सट्रीम प्रो एसडीएक्ससी यूएचएस-आई मैमोरी कार्ड पेश किया था।

आज की तारीख में 4के और 8के रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो बनाए जा रहे हैं। 360 डिग्री वीडियो और वीआर जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, ऐसे में कंपनी को लगता है कि 1 टीबी एसडी कार्ड समय की मांग है। प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा, "ज्यादा स्टोरेज क्षमता वाले कार्ड प्रोफेशनल वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर के काम आएंगे। उनके पास बेहतरीन क्वालिटी के कंटेंट बनाने का विकल्प बढ़ जाएगा। इस तरह से बार-बार कार्ड बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा।"

16 साल पहले कंपनी ने पहला एसडी कार्ड पेश किया था। कंपनी ने 64 एमबी का एसडी कार्ड लॉन्च किया था। सैनडिस्क की मालिक कंपनी वेस्टर्न डिजिटल ने अब तक लंबा सफर तय किया है। 64 एमबी एसडी कार्ड की तुलना में अब कंपनी ने 16,384 गुणा ज्यादा स्टोरेज वाला एसडी कार्ड पेश किया है।

1 टीबी का एसडी कार्ड कई यूज़र का ध्यान अपनी ओर खींचेगा, हालांकि इसकी कीमत कइयों को निराश कर सकती है। 512 जीबी के एसडी कार्ड को 799.99 डॉलर (करीब 48,000 रुपये) में लॉन्च किया था। ऐसे में 1 टीबी के एसडी कार्ड की कीमत और ज्यादा होने की उम्मीद की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SanDisk, SD Card, PC, Laptops, Cameras
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »