• होम
  • कैमरा
  • ख़बरें
  • Panasonic Lumix GH5M2 कैमरा लाइवस्ट्रीम क्षमता के साथ लॉन्च, Vloggers के लिए साबित होगा बेस्ट कैमरा

Panasonic Lumix GH5M2 कैमरा लाइवस्ट्रीम क्षमता के साथ लॉन्च, Vloggers के लिए साबित होगा बेस्ट कैमरा

Panasonic के Lumix GH5M2 की बॉडी की कीमत $1,699.99 (लगभग 1.23 लाख रुपये) है और इसकी प्री-बुकिंग अमेरिका में 5 जुलाई तक होगी। वहीं, H-ES12060 लेंस किट की कीमत $2,299.99 (लगभग 1.67 लाख रुपये) है।

Panasonic Lumix GH5M2 कैमरा लाइवस्ट्रीम क्षमता के साथ लॉन्च, Vloggers के लिए साबित होगा बेस्ट कैमरा
ख़ास बातें
  • Panasonic Lumix GH5M2 की प्री-बुकिंग अमेरिका में 5 जुलाई तक होगी
  • पैनासोनिक लुमिक्स जीएच5एम2 में 3 इंच फ्री-एंगल एलसीडी टच स्क्रीन
  • Limux GH6 इस साल के अंत तक होगा लॉन्च
विज्ञापन
Panasonic Lumix GH5M2 हाइब्रिड मिररलेस कैमरा लॉन्च हो गया है। यह कैमरा कई प्रभावशाली फीचर्स से लैस है, जैसे कि 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 6.5-स्टॉप स्लोअर शटर स्पीड, फ्री एंगल एलसीडी डिस्प्ले आदि। Lumix GH5M2 वायरलेस लाइवस्ट्रीम क्षमता के साथ आता है, जो व्लॉगर्स (vloggers) के लिए एक बेहतरीन टूल साबित हो सकता है। इसके अलावा, यह मिररलेस कैमरा ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ भी आता है, जिसका मतलब यह है कि आप इस कैमरे के कॉन्टेंट को बिना किसी वायर्ड कनेक्शन के बिना आसानी से शेयर कर सकते हैं। Lumix GH5M2 के अतिरिक्त कंपनी ने Limux GH6 कैमरा को भी टीज़ किया है, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
 

Panasonic Lumix GH5M2 price

Panasonic के Lumix GH5M2 की बॉडी की कीमत $1,699.99 (लगभग 1.23 लाख रुपये) है और इसकी प्री-बुकिंग अमेरिका में 5 जुलाई तक होगी। वहीं, H-ES12060 लेंस किट की कीमत $2,299.99 (लगभग 1.67 लाख रुपये) है। Lumix GH5M2 की की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कंपनी ने फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Panasonic Lumix GH5M2 specifications, features

Panasonic Lumix GH5M2 में 20.3 मेगापिक्सल डिजिटल लाइव MOS सेंसर एंटी-रिफ्लैक्टिंग कोटिंग के साथ मौजूद है। यह अपडेटिड विनस इंज़न इमेज प्रोसेसर के साथ आता है और यह 4:2:0 पर 10 बिट कलर पर 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके साथ ही यह 4K 60fps रिकॉर्डिंग के दौरान HDMI पर 10-बिट पर आउटपुट प्रदान करता है। बिना मिरर के इस कैमरे में V-Log L प्री-इंस्टॉल आता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह पोस्ट प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान शानदार एडिटिंग प्रदान करता है। Lumix GH5M2 कैमरा Cinelike D2, Cinelike V2, MonochromeS, MonochromeL और ClassicNeo वीडियो रिकॉर्डिंग मोड के साथ आता है।

Panasonic का कहना है कि Lumix GH5M2 अपने पुराने वर्ज़न Lumix GH5 की तुलना में आंखों और चेहरे को दोगुनी तेजी से डिटेक्ट करता है। बॉडी इमेज स्टेबिलाइज़ेशन 6.5-स्टॉप स्लोअर शटर स्पीड का इस्तेमाल करने की इज़ाजच देता है। इसमें 3 इंच फ्री-एंगल एलसीडी टच स्क्रीन 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और REC Frame इंडिकेटर के साथ मौजूद है।

Panasonic Lumix GH5M2 कैमरा LUMIX Sync स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से वायर्ड और वायरलेस लाइवस्ट्रीम को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन और कैमरा का इस्तेमाल करते हुए यूज़र RTMP/RTMPS प्रोटोकॉल में H.264 के साथ 60fps और 16Mbps पर अधिकतम फुल-एचडी रिजॉल्यूशन लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं। पैनासोनिक का कहना है कि आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कैमरा वायर्ड आईपी स्ट्रीमिंग (आरटीपी/आरटीएसपी) को भी सपोर्ट करेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें डबल एसडी मैमोरी कार्ड स्लॉट, यूएसबी पीडी चार्जिंग, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2 आदि शामिल है।

कंपनी ने इस दौरान Lumix GH6 को भी टीज़ किया है, जो कि नए Micro Four Thirds सेंसर और नए इमेज प्रोसेसर के साथ आएगा। इसकी कीमत $2,500 (लगभग 1.81 लाख रुपये) के आसपास होगी।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
कैमरा टाइपDSLR Camera
इफेक्टिव पिक्सल20.3 मेगापिक्सल
सेंसर टाइपMOS
डिस्प्ले टाइपLCD
डिस्प्ले साइज3 इंच
टचस्क्रीनहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »