YouTube Shorts क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले! आ रहे हैं ये 5 नए एडिटिंग फीचर्स

अब Shorts बनाने के लिए अलग से किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। YouTube एक नया इन-ऐप एडिटर लेकर आ रहा है, जिसमें क्रिएटर्स को टाइमलाइन इंटरफेस मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 21:59 IST
ख़ास बातें
  • अब Shorts बनाने के लिए अलग से किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी
  • वीडियो को म्यूजिक बीट्स पर परफेक्टली सिंक करना अब मैन्युअल काम नहीं रहेगा
  • यूजर्स अपनी गैलरी से इमेजेस इम्पोर्ट कर टेम्पलेट-बेस्ड वीडियो बना पाएंगे

Photo Credit: YouTube

YouTube Shorts जल्द ही पांच नए फीचर्स रोलआउट करने वाला है जो खासतौर पर वीडियो क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। ये फीचर्स इस साल स्प्रिंग में लॉन्च होंगे और इनका मकसद है शॉर्ट वीडियो एडिटिंग को ज्यादा आसान, क्रिएटिव और प्रोफेशनल बनाना। कंपनी की तरफ से इसकी पुष्टि पहले ही कर दी गई थी। यदि आपने अभी तक इनके बारे में नहीं सुना है, तो हम यहां आपको इन सभी टूल्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

1. नया टाइमलाइन-बेस्ड वीडियो एडिटर

अब Shorts बनाने के लिए अलग से किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। YouTube एक नया इन-ऐप एडिटर लेकर आ रहा है, जिसमें क्रिएटर्स को टाइमलाइन इंटरफेस मिलेगा। इसमें यूज़र्स क्लिप्स को ट्रिम, री-ऑर्डर, डिलीट, म्यूजिक ऐड और टेक्स्ट टाइमिंग कंट्रोल कर सकेंगे। इससे एडिटिंग प्रोसेस ज्यादा फाइन-ट्यून और कंट्रोल में रहेगा।
 

2. ऑटो बीट-सिंकिंग टूल

वीडियो को म्यूजिक के बीट्स पर परफेक्टली सिंक करना अब मैन्युअल काम नहीं रहेगा। YouTube एक ऑटो बीट-सिंक फीचर लॉन्च कर रहा है जो ऑटोमैटिकली क्लिप्स को गाने के रिदम के साथ मैच कर देगा। इससे शॉर्ट्स पर ट्रेंडिंग म्यूजिक के साथ वीडियो बनाना ज़्यादा एफर्टलेस हो जाएगा।
 

3. कस्टमाइजेबल टेम्पलेट्स

इस फीचर के तहत यूजर्स अपनी गैलरी से इमेजेस इम्पोर्ट करके टेम्पलेट-बेस्ड वीडियो बना पाएंगे। यानी अगर कोई ट्रेंड चल रहा है जिसमें किसी खास लेआउट या फॉर्मेट की जरूरत है, तो वो अब YouTube Shorts में ही डायरेक्ट बन सकेगा, बिना एडिटिंग ऐप्स के।
 

4. AI जनरेटेड स्टिकर्स

AI टेक्नोलॉजी की मदद से अब क्रिएटर्स सिर्फ टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन डालकर स्टिकर्स बना सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर आप “cat with sunglasses” टाइप करते हैं, तो YouTube का AI उस डिस्क्रिप्शन के बेस पर एक कस्टम स्टिकर जनरेट कर देगा, जिसे आप अपने वीडियो में यूज कर सकते हैं।
 

5. गैलरी से इमेज स्टिकर्स ऐड करने का ऑप्शन

अब यूजर्स को YouTube Shorts में अपनी गैलरी से इमेज उठाकर स्टिकर के रूप में ऐड करने की सुविधा मिलेगी। इससे वीडियो को पर्सनल टच देना और भी आसान हो जाएगा, खासतौर पर जब आप अपने ब्रांड एलिमेंट्स या मेम्स वीडियो में ऐड करना चाहें।

इन सभी फीचर्स का मकसद है YouTube Shorts को TikTok और Instagram Reels जैसे प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले ज्यादा पावरफुल बनाना। कंपनी ने कहा है कि ये अपडेट्स जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, YouTube New Feature, YouTube Upcoming Features
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  2. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  3. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  4. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  5. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  6. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  7. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  9. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.