Google Search पर 54% से ज्यादा यूजर्स ने सर्वर एरर रिपोर्ट किया।
YouTube और Google Search, दोनों बड़े प्लेटफॉर्म बीती शाम को डाउन हो गए।
Google की सर्विसेज में बीती शाम एक बड़ा आउटेज रिपोर्ट किया गया जिसने दुनियाभर में लाखों यूजर्स को प्रभावित किया। कंपनी के स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म YouTube और Google Search में बड़ा ग्लिच देखने को मिला। 19 दिसंबर की शाम को दोनों ही सर्विसेज ने एकदम से काम करना बंद कर दिया जिससे यूजर्स को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर इस आउटेज को लेकर यूजर्स का गुस्सा फूटा। इस तकनीकी ग्लिच के कारण भारत और अमेरिका में लाखों यूजर्स प्रभावित हुए। आइए जानते हैं विस्तार से।
YouTube और Google Search, दोनों बड़े प्लेटफॉर्म बीती शाम को डाउन हो गए। भारत समेत अमेरिका में बड़े पैमाने पर प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने को लेकर रिपोर्ट्स सामने आईं। इस दौरान न तो यूजर्स गूगल सर्च का इस्तेमाल कर सके और न ही YouTube पर कंटेंट स्ट्रीम किया जा सका। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, आउटेज की पीक के दौरान 3500 से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की गई। हालांकि कुछ समय बाद ये दोनों ही सर्विसेज नॉर्मल हो गई थीं।
Google Search पर 54% से ज्यादा यूजर्स ने सर्वर एरर रिपोर्ट किया। वहीं, YouTube का हाल भी कुछ ऐसा ही था। यूजर्स ने होमपेज और स्ट्रीमिंग को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। YouTube के लिए 35% यूजर्स की शिकायत थी कि होमपेज पूरी तरह से लोड नहीं हो रहा था, और साथ ही चैनल पेज पर भी यह दिक्कत आ रही थी। यहां पर 12% यूजर्स की शिकायत थी कि साइट पर वीडियो स्ट्रीमिंग करते समय वीडियो बफर नहीं हो पा रहा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने जमकर आउटेज के बारे में पोस्ट शेयर किए।
damn, youtube is down, been a while since i saw that happen pic.twitter.com/qDJussE85h
— Cvolton (@Misabr0penguin) December 19, 2025
Someone told me that they made 8 billion request in 300 second to @YouTube and now it's down. This level of scale is crazy! pic.twitter.com/zQWFzXsVYA
— Ayush Agarwal (@ayushagarwal) December 19, 2025
Feels like a vibe coder pushed some changes to YouTube
— Ayush (@ayushdoesdev) December 19, 2025
is youtube down?#YouTubeハイライト #Google pic.twitter.com/XGJvQT2Rr8
आउटेज का असर अमेरिका और भारत में सबसे ज्यादा देखने को मिला। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, और हैदराबाद में सबसे ज्यादा परेशानी के मामले सामने आए। इसी तरह अमेरिका में न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस, और शिकागो जैसे क्षेत्रों में इस तरह की सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील