अब आप फेसबुक वीडियो को अपने टेलीविज़न पर कर सकते हैं स्ट्रीम

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 19:43 IST
कई बार आपकी चाहत होती होगी कि काश फेसबुक के किसी वीडियो कोटेलीविज़न सेट पर देख पाते, जैसा कि स्मार्टफोन से यूट्यूब वीडियो को देखा जा सकता है। अच्छी खबर यह है कि अब आपकी यह चाहत पूरी हो जाएगी। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ने जानकारी दी है कि अब उसकी वीडियो को गूगल क्रोमकास्ट और ऐप्पल टीवी के जरिए स्ट्रीम करना संभव होगा। इस फ़ीचर को आईओएस डिवाइस और डेस्कटॉप के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसे जल्द ही एंड्रॉयड डिवाइस के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

फेसबुक ने गुरुवार को एक पोस्ट में लिखा, "आप फेसबुक वीडियो को ऐप्पल टीवी या क्रोमकास्ट पर स्ट्रीम कर सकते हैं। ऐसा किसी आईओएस डिवाइस या वेब ब्राउज़र से करना संभव है। जल्द ही आप एंड्रॉयड डिवाइस से क्रोमकास्ट के जरिए भी ऐसा ही कर पाएंगे।"

फेसबुक से वीडियो स्ट्रीम करने के लिए आपको दाएं कॉर्नर में दिख रहे टीवी आइकन को दबाना होगा। इसके बाद उस डिवाइस को चुनना होगा जिस पर वीडियो स्ट्रीम करना चाहते हैं। जैसे ही स्ट्रीमिंग शुरू हो जाती है, आप न्यूज़ फीड पर वापस जाकर फेसबुकिंग कर सकते हैं। और इस दौरान वीडियो स्क्रीन पर प्ले होता रहेगा।

कंपनी ने कहा, "अगर आप फेसबुक लाइव वीडियो को टीवी पर स्ट्रीम कर रहे हैं तो आप रियल टाइम रिएक्शन और कमेंट्स को भी स्क्रीन पर देख पाएंगे। आप खुद भी प्रतिक्रिया देकर या कमेंट लिखकर इस चर्चा का हिस्सा बन सकेंगे।"
Advertisement

हाल फिलहाल में सोशल नेटवर्किंग से जुड़ी कंपनियों ने जिस तरह की घोषणाएं की हैं, उससे साफ है कि उनकी नज़र वीडियो कंटेंट पर है। पिछले महीने ट्विटर ने ऐप्पल टीवी, अमेज़न फायर टीवी और माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स वन के लिए एक नए ऐप की घोषणा की थी जिससे यूज़र ट्विटर के मीडिया पार्टनर के वीडियो कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.