• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • शाओमी के स्मार्टफोन में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस व स्काइप ऐप पहले से होंगे इंस्टॉल

शाओमी के स्मार्टफोन में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस व स्काइप ऐप पहले से होंगे इंस्टॉल

शाओमी के स्मार्टफोन में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस व स्काइप ऐप पहले से होंगे इंस्टॉल
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन ने अपने 1,500 पेटेंट चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी को बेचने की जानकारी दी है। दोनों कंपनियों के बीच इसे लेकर समझौता हुआ है और उनका कहना है कि यह सामझेदारी लंबे समय के लिए है।

इस डील की घोषणा बुधवार को गई। इस पार्टनरशिप में क्रॉस लाइसेंसिंग एरेंजमेंट भी है। इसके तहत शाओमी अपने फोन और टैबलेट में ऑफिस और स्काइप जैसे माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करेगी। दोनों ही कंपनियों ने इस साझेदारी के आर्थिक आंकड़ों का खुलासा करने से इनकार किया है।

शाओमी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वैंग झियांग ने कहा, ''यह दोनों कंपनियों के बीच बहुत बड़ी साझेदारी है।''

विश्लेषकों का मानना है कि कमज़ोर पेटेंट प्रोटेक्शन के कारण शाओमी को चीन के बाहर अपनी पहुंच मजबूत करने में दिक्कत होती रही है। इस डील के कारण कंपनी को पेटेंट प्रोटेक्शन मिल जाएगा जिसके बूते वह पश्चिमी देशों में विस्तार करने में सफल रहेगी।

इसी विश्लेषक ने कहा कि चीन में स्थानीय छोटे एंड्रॉयड वेंडर पर शाओमी पर लगातार दबाव बनाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में विदेश में विस्तार करना कंपनी के भविष्य के लिए ज़रूरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Microsoft, Mobiles, Patents, Tablets, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  2. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  3. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  7. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  9. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  10. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »