• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter Logo : ट्विटर से ‘उड़ेगी’ नीली चिड़‍िया, कंपनी का नया लोगो बना ‘X’, क्‍या बोले एलन मस्‍क, जानें

Twitter Logo : ट्विटर से ‘उड़ेगी’ नीली चिड़‍िया, कंपनी का नया लोगो बना ‘X’, क्‍या बोले एलन मस्‍क, जानें

Twitter Logo : कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने ट्विटर में हो रहे बदलाव को कन्‍फर्म कर दिया है।

Twitter Logo : ट्विटर से ‘उड़ेगी’ नीली चिड़‍िया, कंपनी का नया लोगो बना ‘X’, क्‍या बोले एलन मस्‍क, जानें

Photo Credit: @lindayacc

X वर्ल्‍ड को एलन मस्‍क के काफी करीब माना जाता है। उनकी स्‍पेस कंपनी का नाम भी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) है।

ख़ास बातें
  • ट्विटर अपने लोगो को बदलने जा रहा है
  • एलन मस्‍क ने दी जानकारी
  • कंपनी का नया लोगो पेश भी कर दिया गया है
विज्ञापन
माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदते ही एलन मस्‍क (Elon Musk) ने उसमें बड़े बदलाव के संकेत दे दिए थे। सबसे पहले टॉप लेवल की पुरानी टीम को आउट किया। कर्मचारियों की छंटनी की। फ‍िर अकाउंट वेरिफ‍िकेशन सर्विस ‘ट्विटर ब्‍लू' लेकर आए। रविवार को मस्‍क ने संकेत दिया कि वह कंपनी की रीब्रांडिंग करने जा रहे हैं। ट्विटर की पॉपुलर नीली चिड़‍िया (blue bird) वाले लोगो को एक्‍स (X) के जरिए बदल दिया जाएगा। कई मौकों पर मस्‍क के बयान ने संकेत दिए थे कि नीली चिड़‍िया उन्‍हें पसंद नहीं थी।   

अपने हालिया ट्वीट में एलन मस्‍क ने कहा है कि बहुत जल्द ट्विटर के लोगो को बदला जाएगा। एलन मस्‍क ने एक जगमगाते हुए ‘X' की इमेज पोस्‍ट की है। एक और ट्वीट में मस्‍क ने कहा कि जल्द ही हम ट्विटर की सभी बर्ड्स को अलविदा कह देंगे। कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने ट्विटर में हो रहे बदलाव को कन्‍फर्म कर दिया है। एक ट्वीट में उन्‍होंने नए लोगो की तस्‍वीर शेयर की है।  
 
 

X वर्ल्‍ड को एलन मस्‍क के काफी करीब माना जाता है। उनकी स्‍पेस कंपनी का नाम भी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) है। गौरतलब है कि मस्‍क ने पिछले साल अक्‍टूबर में ट्विटर को खरीद लिया था। कंपनी ने अपने बिजनेस का नाम बदलकर एक्‍स कॉर्प कर दिया था। इसी साल अप्रैल में ट्विटर के लोगो को अस्‍थायी रूप से क्रिप्‍टोकरेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के जैसा कर दिया गया था। इससे डॉजकॉइन में 30 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल देखा गया था।  

इस महीने की शुरुआत में मस्‍क ने कहा था कि ट्विटर पर पढ़े जाने वाले पोस्‍ट को सीमित किया जाएगा। मस्‍क के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद ट्वीट पढ़ने की लिमिट को बढ़ाया गया था। जब से मस्‍क ने ट्विटर को खरीदा है, कई नामचीन हस्तियों ने प्‍लेटफॉर्म का साथ छोड़ दिया है। कंपनी ने रेवेन्‍यू में भी गिरावट आई है।

मस्‍क के सामने एक और चुनौती मेटा (Meta) द्वारा लॉन्‍च किया गया थ्रेड्स (Threads) है। यह ट्विटर की प्रतिद्वंदी सर्विस है, जिसे लॉन्‍च के 5 दिनों में 100 मिलियन से ज्‍यादा साइन-अप मिले हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »