व्हाट्सऐप के नए कैमरा फ़ीचर से अब तस्वीरों और वीडियो पर लिख सकेंगे 'दिल की बात'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2016 11:58 IST
व्हाट्सऐप ने सोमवार को साझा किए जाने वाली तस्वीरों व वीडियो के लिए नए कस्टमाइज़ेशन विकल्पों का ऐलान किया। नए कैमरा फ़ीचर के साथ अब यूज़र को तस्वीरों व वीडियो में इमोजी जोड़ने के अलावा टेक्स्ट लिखने व उन पर कलाकारी करने का विकल्प भी मिलेगा। व्हाट्सऐप का कहना है कि नए कैमरा फ़ीचर को अभी एंड्रॉयड ऐप में जारी किया जा रहा है। जल्द ही यह फ़ीचर आईफोन यूज़र के लिए भी उपलब्ध होगा।

अब जब भी व्हाट्सऐप में आप किसी नई तस्वीर या वीडियो को साझा करेंगे तो ऑटोमेटिकली कलाकारी करने, लिखने और इमोजी जोड़ने का विकल्प दिखेगा। आपके डिवाइस में पहले से स्टोर किसी तस्वीर व वीडियो को साझा करने पर भी यह विकल्प मिलेगा।
Advertisement

तस्वीरों व वीडियो में लिखने, कलाकारी करने और इमोजी जोड़ने का यह फ़ीचर स्नैपचैट में काफी समय से है। गौर करने वाली बात है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब फेसबुक के किसी प्रोडक्ट में स्नैपचैट जैसा फ़ीचर जोड़ा गया हो। इससे पहले फेसबुक ने मैसेंजर डे नाम का फ़ीचर जारी किया है जो स्नैपचैट के स्टोरी फ़ीचर की नकल है। इससे पहले अगस्त में इंस्टाग्राम ने स्नैपचैट स्टोरी की नकल करते हुए स्टोरी फॉरमेट फ़ीचर शामिल किया था।

इसके अलावा अब व्हाट्सऐप के इनबिल्ट कैमरा ऐप से सेल्फी लेने पर फ्रंट-फ्लैश सपोर्ट भी मिलेगा। इसके साथ ही व्हाट्सऐप ने वीडियो रिकॉर्ड करते समय ज़ूमिंग का विकल्प भी दे दिया है यानी अब सिर्फ अपनी उंगलियों को ऊपर व नीचे कर ज़ूम इन और ज़ूम आउट किया जा सकता है। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्ड करते समय स्क्रीन पर डबल टैप कर फ्रंट व रियर कैमरा में स्विच किया जा सकता है।
Advertisement

व्हाट्सऐप ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''आज हम दुनिया भर में आपके दोस्तों व परिवार के साथ तस्वीरों व वीडियो साझा करने के अनुभव को ज्यादा कस्टमाइज़ करने के लिए नए फ़ीचर पेश कर रहे हैँ। इन फ़ीचर से आप किसी को याद करने के लिए बड़ा दिल या फिर अपनी पसंदीदा इमोज़ी जोड़ना सकते हैं। कभी-कभी एक तस्वीर हजारों शब्दों को बयां करती है। आप अब टेक्स्ट लिखने के साथ कलर व फॉन्ट स्टाइल भी बदल सकते हैं।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Android, WhatsApp, Snapchat, Facebook

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  2. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  3. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  4. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  5. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  6. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  7. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  8. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  9. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  10. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.