iPhone पर अक्टूबर से काम नहीं करेगा WhatsApp!, जानें क्या है वजह

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट और वॉट्सऐप हेल्प सेंटर द्वारा पोस्ट किए गए एक आर्टिकल के मुताबिक सिर्फ iOS 12 और नए वर्जन को ही WhatsApp का सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2022 12:28 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने नए फीचर्स को जारी किया है और कुछ अपडेट पर काम कर रहा है।
  • मैसेजिंग ऐप ने इमोजी रिएक्शन शुरू किया है।
  • रिच लिंक फीचर व्यूअर्स को लिंक के बारे में ज्यादा जानकारी देगा।

iPhone 5 और iPhone 5C पर उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि iOS 12 इन आईफोन के साथ कंपेटिबल नहीं है।

फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाली सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक वॉट्सऐप (WhatsApp) इस साल के आखिर में iOS 10 और iOS 11 पर चलने वाले आईफोन जैसे कि iPhone 5 और iPhone 5C पर काम करना बंद कर देगा। WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट और वॉट्सऐप हेल्प सेंटर द्वारा पोस्ट किए गए एक आर्टिकल के मुताबिक सिर्फ iOS 12 और नए वर्जन को ही WhatsApp का सपोर्ट होगा। आइए जानते हैं कि आईफोन पर किस प्रकार वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा।
 

आईफोन के इन वर्जन पर काम नहीं करेगा वॉट्सऐप

iOS 10 और iOS 11 पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए iOS 12 में अपडेट करना पड़ेगा। आप अभी भी iPhone 5S, iPhone 6 और iPhone 6s पर WhatsApp का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं, लेकिन आपको iOS के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की जरूरत है। अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन को OS 4.1 या उससे लेटेस्ट पर काम करने की जरूरत है।
Advertisement
 

आने वाले समय में इन आईफोन पर भी बंद हो सकता है वॉट्सऐप

मगर अब WhatsApp, iPhone 5 और iPhone 5C पर उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि iOS 12 इन आईफोन के साथ कंपेटिबल नहीं है। WWDC 2022 कुछ हफ्ते बाद आने वाला है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरान Apple iOS 16 का ऐलान किया जाएगा। अफवाहों से पता चलता है कि iOS 16 iPhone 6s और iPhone 6s Plus पर काम करना बंद कर देगा।
 

वॉट्सऐप पर आएंगे नए फीचर्स

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) ने नए फीचर्स को जारी किया है और कुछ अपडेट पर काम कर रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने इमोजी रिएक्शन शुरू किया है और स्टेटस अपडेट के लिए रिच लिंक प्रिव्यू को लेकर काम कर रही है। रिच लिंक फीचर व्यूअर्स को लिंक के बारे में ज्यादा जानकारी देगा जो कि यूजर्स को काफी सहूलियत प्रदान करेगी। कुछ फीचर्स की वर्तमान में iOS ऐप पर टेस्टिंग की जा रही है। जल्द आने वाले अपडेट में एंड्रॉयड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Facebook, Whatsapp not working iPhone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.