WhatsApp में जल्द कर पाएंगे ग्रुप वीडियो कॉल, आ रहा यह फीचर भी

सीईओ व को-फाउंडर मार्क ज़करबर्ग ने व्हाट्सऐप के नए फीचर से भी पर्दा उठाया। लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर अब ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर दिया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मई 2018 10:36 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलानों से उठा पर्दा
  • फेसबुक के 'क्लियर हिस्ट्री', 'डेटिंग सर्विस' के बारे में भी दी गई जानकारी
  • WhatsApp पर अब संभव होगी ग्रुप वीडियो कॉलिंग, स्टीकर फीचर भी आया
फेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किए गए, जिसमें WhatsApp के नए फीचर के बारे में भी जानकारी दी गई। फेसबुक के 'क्लियर हिस्ट्री', 'डेटिंग सर्विस' के अलावा कंपनी के सीईओ व को-फाउंडर मार्क ज़करबर्ग ने व्हाट्सऐप के नए फीचर से भी पर्दा उठाया। लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर अब ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर दिया जाएगा। मंगलवार को अपने भाषण में ज़करबर्ग ने WhatsApp के इस फीचर का प्रमुखता से ज़िक्र किया। कंपनी ने अलग से ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए WhatsApp में बहुप्रतीक्षित 'स्टीकर' फीचर के भी जल्द आने की बात कही।

पोस्ट के हवाले से कहा गया, WhatsApp में वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर ख़ासा लोकप्रिय हैं। हम यह साझा करते हुए उत्साहित हैं कि जल्द ग्रुप कॉलिंग का फीचर भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके अलावा WhatsApp में स्टीकर भी दिए जाएंगे। बता दें कि WhatsApp थर्ड पार्टी द्वारा तैयार किए गए स्टीकर को व्हाट्सऐप में देगा, जिसे यूज़र चैट के दौरान इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें कि 'हाइक' और फेसबुक मैसेंजर में पहले ही स्टीकर के फीचर दिए जा चुके हैं।
Advertisement

ज़करबर्ग ने इस मौके पर बताया कि WhatsApp का स्टेटस फीचर दुनियाभर में 45 करोड़ से ज्यादा यूज़र द्वारा इस्तेमाल किया जा चुका है। साथ ही WhatsApp बिजनेस ने हाल में सर्विस टारगेटिंग बिजनेस फीचर शुरू किया है, जिसके दुनियाभर में 30 लाख से ज्यादा यूज़र हो गए हैं। कंपनी ने खुलासा किया कि व्हाट्सऐप के ज़रिए 2 अरब से ज्यादा यूज़र हर दिन वीडियो व ऑडियो कॉल करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.