व्हाट्सऐप में शामिल होंगे कॉल बैक, वॉयसमेल और ज़िप फाइल शेयरिंग फीचर: रिपोर्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 16:04 IST
फेसबुक की इस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने हाल ही में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन मैसेज सहित कई फीचर जोड़े हैं। इनमें फाइल शेयरिंग फीचर भी शामिल है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लोकप्रिय ऐप व्हाट्सऐप में आने वाले समय में कुछ और नए फीचर शामिल हो सकते हैं।

फोन राडार की रिपोर्ट के मुताबिक, ''व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में जल्द ही 'कॉल बैक' फीचर शामिल होगा। इस फीचर में बस एक बटन पर टैप पर बिना ऐप को खोले यूजर अपने दोस्तों को कॉल वापस कर सकेंगे। यह बटन नोटिफिकेश पैनल में व्हाट्सऐप मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन के साथ दिखेगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप आईओएस में वॉयसमेल फीचर के भी आने की खबर है। ''

उम्मीद की जा रही है कि वॉयसमेल फीचर के जरिए व्हाट्सऐप यूजर रिकॉर्डिंग कर कॉन्टेक्ट को वॉयसमेल भेज सकेंगे। खबर के मुताबकि, व्हाट्सऐप वॉयस कॉल के दौरान ही वॉयसमेल फीचर दिखेगा।
 

डॉक्स, शीट और स्लाइड फाइल के अलावा व्हाट्सऐप में पीडीएफ फाइल सपोर्ट शुरू हुआ था। अब इस रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप में ज़िप फाइल शेयरिंग फीचर भी शामिल होगा। इस फीचर की मदद से यूजर व्हाट्सऐप पर भारी भरकम फाइल भी साझा कर पाएंगे। हमें उम्मीद है कि व्हाट्सैप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम मेंबर के साथ इन नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर सकता है।
Advertisement

हालांकि, अभी तक जानकारी नहीं मिली है कि व्हाट्सऐप इन फीचर को लॉन्च कब करेगा। लेकिन अगले कुछ हफ्ते में इन फीचर के शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement

पिछले कुछ महीनों में व्हाट्सऐप ने नोटिफिकेशन पैनल से फटाफट जवाब, टेक्स्ट फॉरमेटिंग (बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट) जैसे फीटर शामिल किए हैं। व्हाट्सऐप मैसेंजर का इनबिल्ट कैमरा इंटरफेस और आइकन को भी पूरी तरह बदल दिया गया है। इससे पहले, इसी साल व्हाट्सऐप ने दुनिया भर में हर महीने 1 बिलियन एक्टिव यूजर होने का दावा किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Facebook, WhatsApp
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.