अब WhatsApp से करें किसी भी ऐप में चैट! आ रहा कमाल का फीचर

फीचर के आ जाने से आप वॉट्सऐप पर ही अलग-अलग ऐप को मैसेज कर पाएंगे।

अब WhatsApp से करें किसी भी ऐप में चैट! आ रहा कमाल का फीचर

WhatsApp जल्द ही थर्ड पार्टी चैट फीचर लेकर आने वाला है।

ख़ास बातें
  • यूजर्स को अन्य ऐप्स के चैट में शामिल होने की छूट देता है नया फीचर।
  • Whatsapp में रहते हुए थर्ड पार्टी ऐप से यूजर चैट कर सकेंगे।
  • शुरुआती तौर पर वन-टू-वन चैट सपोर्ट ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

WhatsApp अपने यूजर्स को बहुत जल्द एक और कमाल का फीचर देने जा रहा है। इस फीचर के आ जाने से आप वॉट्सऐप पर ही अलग-अलग ऐप को मैसेज कर पाएंगे। यानी अन्य ऐप्स से आने वाले मैसेज का रिप्लाई वॉट्सऐप से ही किया जा सकेगा। आपको अलग-अलग ऐप्स पर जाकर रिप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी। फीचर का मकसद विभिन्न चैट प्लेटफॉर्म्स को एक ही मंच पर उपलब्ध करवाने की सुविधा मुहैया करवाना है जिससे क्रॉस प्लेटफॉर्म कम्युनिकेशन को बढ़ावा मिलेगा। 

क्या है थर्ड पार्टी चैट फीचर

WhatsApp जल्द ही थर्ड पार्टी चैट फीचर को अपने यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा देगा। इस फीचर के आ जाने से थर्ड पार्टी ऐप्स के मैसेज या चैट वॉट्सऐप के माध्यम से ही रिप्लाई किए जा सकेंगे। WABetaInfo के अनुसार, ऐप का बीटा वर्जन iOS के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा वर्जन 25.32.10.72 पर एक नया थर्ड-पार्टी चैट ऑप्शन लेकर आया है। सबसे पहले यह फीचर Android बीटा 2.25.33.8 वर्जन पर देखा गया था जो अब iPhones पर भेजा जा रहा है। 

कैसे करेगा काम
WhatsApp का थर्ड पार्ट चैट सपोर्ट यूजर्स को अन्य ऐप्स के चैट में शामिल होने की छूट देता है वह भी वॉट्सऐप से बाहर जाए बिना। यानी Whatsapp में रहते हुए थर्ड पार्टी ऐप से यूजर चैट शुरू कर सकेंगे। यह फीचर सपोर्टेड थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए ही काम करेगा। फीचर के आ जाने से यूजर अन्य ऐप्स पर मैसेज भेज सकेंगे, फोटो शेयर कर सकेंगे, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयरिंग भी हो सकेगी। शुरुआती तौर पर वन-टू-वन चैट सपोर्ट ही उपलब्ध होगा, लेकिन बाद में इसे ग्रुप चैट के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा। 

कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल 
रिपोर्ट के अनुसार, थर्ड पार्टी चैट का ऑप्शन यूजर को इसके Accounts मेन्यु में जाकर मिलेगा। Account में जाकर Third Party Chats पर जाना होगा, जहां से इसे एक्टिवेट किया जा सकेगा। यह फीचर आपको मैन्युअली एक्टिवेट करना होगा। एक बार फीचर को एक्टिवेट करने के बाद आप दूसरे प्लेटफॉर्म्स से भी चैट कर पाएंगे, और यह बिल्कुल रेगुलर वॉट्सऐप चैट जैसा ही अनुभव देगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट
  2. Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
  3. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
  4. HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
  5. देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
  6. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  7. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  8. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  9. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »