व्हाट्सऐप पर जल्द आ सकते हैं ये दो नए फीचर

ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही दो नए फीचर आ सकते हैं। यह जानकारी व्हाट्सऐपबीटाइंफो ने दी है। इनमें से एक है कॉल स्विच करने की सुविधा। अब यूजर किसी भी वीडियो या वॉयस कॉल के दौरान स्विच कर सकते हैं। दूसरे फीचर के आ जाने के बाद वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करना ज़्यादा आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 नवंबर 2017 19:48 IST
ख़ास बातें
  • ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही दो नए फीचर आ सकते हैं
  • यह जानकारी व्हाट्सऐपबीटाइंफो ने दी है
  • दोनों ही फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आ गए हैं
ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही दो नए फीचर आ सकते हैं। यह जानकारी व्हाट्सऐपबीटाइंफो ने दी है। इनमें से एक है कॉल स्विच करने की सुविधा। अब यूजर किसी भी वीडियो या वॉयस कॉल के दौरान स्विच कर सकते हैं। दूसरे फीचर के आ जाने के बाद वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करना ज़्यादा आसान हो जाएगा। दोनों ही फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आ गए हैं। लेकिन फीचर अभी छुपा हुआ है और हर यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं है।

आइए सबसे पहले बात करते हैं वीडियो-वॉयस कॉल ऐप स्विच की। व्हाट्सऐप द्वारा इस फीचर को टेस्ट करने की खबरें सबसे पहले जुलाई में आई थी। इस फीचर की मदद से यूज़र वीडियो और वॉयस कॉल के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे, वो भी बिना मौज़ूदा कॉल को काटे हुए। अब व्हाट्सऐपबीटाइंफो की रिपोर्ट में कहा कि इस फीचर की आंतरिक टेस्टिंग चल रही है।

अगर एक यूज़र स्विच को फ्लिप करता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि यूज़र सीधे वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में बदल जाएगा। ऐसे होने के लिए कॉल पर मौजूद दूसरे शख्स की मंजूरी भी ज़रूरी है।

दूसरी तरफ, व्हाट्सऐप में वॉयस मैसेज बटन के लिए नए फंक्शन पर टेस्टिंग चल रही है। एंड्रॉयड बीटा ऐप पर यूज़र को वॉयस मैसेज रिकॉर्ड शुरू करने के बाद एक टॉगल दिखेगा। टॉगल की मदद से यूज़र लॉक्ड वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग पर स्विच कर पाएंगे। इस तरह से यूज़र का हाथ मैसेज रिकॉर्ड करते वक्त व्यस्त नहीं रहेगा।
Advertisement

इस महीने ही व्हाट्सऐप पर आधिकारिक तौर पर 'Delete for Everyone' फीचर को पेश किया गया था। इस फीचर की मदद से यूज़र भेजे हुए मैसेज को 7 मिनट के अंदर डिलीट कर सकते हैं। इसके बाद उस मैसेज को भेजने वाले के साथ रिसीव करने वाला भी नहीं पढ़ पाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, iOS, WhatsApp, WhatsApp Calling, WhatsApp Video Calling

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.