• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में जल्द अपने आप डिलीट होगी फोटो और बदल सकेगी वॉयस मैसेज की स्पीड!

WhatsApp में जल्द अपने आप डिलीट होगी फोटो और बदल सकेगी वॉयस मैसेज की स्पीड!

WhatsApp Disappearing Messages फीचर में मौजूद 7 दिनों के विकल्प के अलावा 24 घंटों का विकल्प भी जोड़ने की योजना बना रहा है।

WhatsApp में जल्द अपने आप डिलीट होगी फोटो और बदल सकेगी वॉयस मैसेज की स्पीड!

WhatsApp एक साथ कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है

ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने बीटा प्रोग्राम में कई नए फीचर्स को टेस्ट कर रहा है
  • वॉयस मैसेज की प्लेबैक स्पीड बदलने के विकल्प पर चल रहा है काम
  • Disappearing Photos फीचर को भी किया जा रहा है टेस्ट
विज्ञापन
WhatsApp अपने Android, iOS और वेब / डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म्स पर कथित तौर पर मैसेज को गायब करने (Disappearing messages) वाले फीचर के लिए 24 घंटे के विकल्प को टेस्ट कर रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में पहले से ही यह विकल्प मौजूद है, जो यूज़र्स को मैसेज गायब करने के लिए एक हफ्ते (7 दिन) का समय सेट करने का विकल्प देता है। इस विकल्प के साथ, WhatsApp अब Telegram ऐप के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है, जो यूज़र्स को इसी तरह के विकल्प पहले से देता है। हाल ही में, व्हाट्सऐप को कथित तौर पर पब्लिक बीटा चैनल पर वॉयस मैसेज के लिए प्लेबैक स्पीड को बदलने के फीचर का टेस्ट करते हुए देखा गया था। हालांकि, इसे बाद के बीटा अपडेट से हटा दिया गया था।

WhatsApp के बीटा प्रोग्राम में फीचर्स को टेस्ट करने और उनकी जानकारियां प्रकाशित करने वाली वेबसाइट WABetainfo की एक रिपोर्ट कहती है कि व्हाट्सऐप Disappearing Messages फीचर में मौजूद 7 दिनों के विकल्प के अलावा 24 घंटों का विकल्प भी जोड़ने की योजना बना रहा है। ऐप अपने Android, iOS और Web / Desktop प्लेटफॉर्म पर इस विकल्प को टेस्ट कर रहा हैथ। वेबसाइट द्वारा साझा किया गया स्क्रीनशॉट डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर में 24 घंटे का विकल्प दिखाता है, जहां यूज़र्स व्यक्तिगत और ग्रुप चैट के लिए इस विकल्प को चुन सकेंगे। बता दें कि इस फीचर में यूज़र द्वारा निर्धारित समय के पूरा होते ही भेजे गए मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं। फिलहाल डिसअपीयरिंग मैसेज विकल्प में केवल 7 दिनों का विकल्प मिलता है।

WhatsApp पहले केवल एडमिन्स को डिसअपीयरिंग मैसेज को कंट्रोल करने का विकल्प देता था। हाल ही में, कंपनी ने iOS के लिए एक अपडेट जारी किया, जो किसी ग्रुप के सभी मेंबर को डिफॉल्ट रूप से Disappearing Messages सेटिंग को बदलने की अनुमति देता है। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म दोनों के लिए Disappearing Photos फीचर लाने की क्षमता को भी टेस्ट कर रहा है।

इसके अलावा, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सऐप ने पब्लिक बीटा चैनल पर वॉयस मैसेज प्लेबैक स्पीड फीचर को टेस्ट किया है। यह Android Beta 2.21.9.4 के लिए WhatsApp पर कुछ यूज़र्स के लिए सक्षम भी किया गया था, लेकिन अगले दिन Beta 2.21.9.5 अपडेट के जरिए इसे वापस हटा दिया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »