Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसमें बताया जा रहा है। सबसे खास बात इसका OLED डिस्प्ले होगा जो गेमर्स को स्मूदनेस का नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देने वाला होगा।
Photo Credit: Honor
Honor Win टैबलेट को कंपनी अपकमिंग टैबलेट के रूप में टीज कर दिया है। (सांकेतिक फोटो)
Honor टैबलेट मार्केट में नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने नया टैबलेट टीज कर दिया है जिसमें कथित तौर पर 200Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है। अभी तक आपने 165Hz, 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के बारे में सुना होगा, लेकिन Honor का अपकमिंग टैबलेट 200Hz के धांसू रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। कहा गया है कि यह कंपनी का गेमिंग टैबलेट होगा जिसमें दमदार परफॉर्में देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग Honor टैबलेट।
Honor Win टैबलेट को कंपनी अपकमिंग गेमिंग टैबलेट के रूप में टीज कर दिया है। यह टैबलेट snapdragon चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। इसमें OLED पैनल बताया गया है। कहा गया है कि टैबलेट अक्टूबर में ही लॉन्च होने की संभावना है। Win सीरीज का यह टैबलेट गेमिंग फोकस्ड होगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसमें बताया जा रहा है। सबसे खास बात इसका OLED डिस्प्ले होगा जो गेमर्स को स्मूदनेस का नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देने वाला होगा।
टैबलेट के टीजर वीडियो में इसका फ्रंट डिजाइन पता चलता है। इसमें राउंड कॉर्नर नजर आ रहे हैं। डिस्प्ले में एक पंच-होल कटआउट भी दिख रहा है। इसमें टैबलेट का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। इसका सामने का डिजाइन Oppo Pad Mini जैसा बताया जा रहा है। वीडियो (via)में देखा जा सकता है कि कंपनी ने 200Hz का रिफ्रेश रेट टीज किया है। चीन से जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो टैबलेट में 8.4 इंच का OLED डिस्प्ले होगा।
अपकमिंग Honor टैबलेट दो रंगों में आने वाला है जिसमें सिल्वर और ब्लैक शेड्स शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी टैबलेट को लेकर लीक्स आ चुके हैं। यह 10,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। साथ में कंपनी वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। Honor Win 2 स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी इसे पेश कर सकती है। अब देखना होगा हॉनर का यह नया दांव मार्केट में कैसे हलचल पैदा करता है। टैबलेट में इतने हाई एंड स्पेसिफिकेशंस देकर कंपनी एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE