• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आ सकता है स्टेटस अपडेट से जुड़ा यह काम का फीचर

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आ सकता है स्टेटस अपडेट से जुड़ा यह काम का फीचर

Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने एंड्रॉयड ऐप में एक नया फीचर देने को लेकर काम कर रही है।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आ सकता है स्टेटस अपडेट से जुड़ा यह काम का फीचर

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आ सकता है स्टेटस अपडेट से जुड़ा यह काम का फीचर

ख़ास बातें
  • म्यूटेड स्टेटस अपडेट से जुड़ा यह अहम फीचर जल्द आ सकता है
  • WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.183 में मिली नए फीचर की झलक
  • टेस्टिंग के लिए फिलहाल इस फीचर को ऐनेबल नहीं किया गया है
विज्ञापन
Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने एंड्रॉयड ऐप में एक नया फीचर देने को लेकर काम कर रही है। WhatsApp का यह नया फीचर हाइड म्यूटेड स्टेटस अपडेट्स, जैसा कि नाम से पता चलता है कि इस फीचर के आने के बाद यूज़र स्टेटस सेक्शन से म्यूट स्टेटस अपडेट को छिपा सकेंगे। फिलहाल म्यूट किए अपडेट अभी स्टेटस सेक्शन में नीचे की ओर दिखाई देते हैं, लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद म्यूट अपडेट को पूरी तरह से छिपा सकेंगे। WhatsApp के इस नए फीचर को लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.183 में स्पॉट किया गया है।

WhatsApp के इस नए फीचर को WABetaInfo द्वारा स्पॉट किया गया है, ऐसा कहा गया है कि यह फीचर अभी बॉय डिफॉल्ट डिसेबल है। WhatsApp अभी इस फीचर को डेवलप करने का काम कर रही है और इसे टेस्ट करने के लिए जल्द ऐनेबल किया जा सकता है। इसका मतलब यदि आप गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं और आपने यदि लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.183 को इंस्टॉल भी कर लिया तो भी आपको यह फीचर दिखाई नहीं देगा।
 
fs5qdp3k

WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.183 में दिखी हाइड म्यूट स्टेटस अपडेट की झलक
Photo Credit: WABetaInfo

WABetaInfo ने हिडन म्यूट स्टेटस अपडेट्स फीचर के स्क्रीनशॉट को साझा किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि म्यूट अपडेट सेक्शन के दाहिनी ओर आपको हाइड बटन दिखाई देगा। हाइड बटन दबाते ही सभी म्यूट किए अपडेट गायब हो जाएंगे। आप म्यूट किए अपडेट को शो बटन पर क्लिक कर वापस भी ला सकते हैं।

फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इस फीचर को टेस्टिंग के लिए कब ऐनेबल किया जाएगा या फिर इसे यूज़र के लिए कब तक जारी किया जा सकता है। हाल ही में WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) फीचर को अपडेट किया है। नए अपडेट के बाद अब WhatsApp यूज़र एक चैट से दूसरे चैट पर स्विच करते वक्त भी पॉप-अप विंडो में वीडियो को देख पाएंगे। केवल इतना ही नहीं, यदि WhatsApp बैकग्राउंड में भी चल रहा होगा तो भी वीडियो प्ले होती नज़र आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »