WhatsApp पर स्पैम मैसेज से हैं परेशान? रोक लगाने पर चल रहा है काम

व्हाट्सऐप अपने ऐप के लिए एक ऐसे फ़ीचर पर काम कर रही है जिससे यूज़र को स्पैम मैसेज रोकने में आसानी होगी। व्हाट्सऐप बीटा ऐप यूज़र ने इस नए फ़ीचर की जानकारी दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2018 11:09 IST
अगर आप भी व्हराट्सऐप पर आने वाले स्पैम मैसेज से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। व्हाट्सऐप अपने ऐप के लिए एक ऐसे फ़ीचर पर काम कर रही है जिससे यूज़र को स्पैम मैसेज रोकने में आसानी होगी। व्हाट्सऐप बीटा ऐप यूज़र ने इस नए फ़ीचर की जानकारी दी है।

WABetaInfo के मुताबिक,  नए फ़ीचर को टेस्ट करने वाली एक फैन वेबसाइट ने इसे सार्वजनिक किया। फ़ीचर अभी बीटा वर्ज़न में है और आधिकारिक तौर पर इसे आम यूज़र के लिए ज़ारी नहीं किया गया है। इस फ़ीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ज़ारी किया जाएगा। बता दें कि स्पैम मैसेज वो होते हैं जिन्हें कोई यूज़र बड़ी संख्या में अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट को भेजते हैं।
Advertisement

WABetaInfo ने कहा, ''कोई स्पैमर कभी भी सिंगल कॉन्टेक्ट को स्पैम मैसेज नहीं भेजता, लेकिन इन स्पैम को एक साथ कई यूज़र को भेजा जाता है। स्पैमर इंटरनेट या रजिसट्रेशन सर्विस से डेटा इकट्ठा कर अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट बनाकर ये मैसेज भेजते हैं।''
 

वेबसाइट ने आगे बताया, ''इन मैसेज में अनचाहे विज्ञापन और फर्ज़ी ख़बरें हो सकती हैं और कई बार इन मैसेज में यूज़र से इन्हें अपने कॉन्टेक्ट को फॉरवर्ड करने को भी कहा जाता है।''
Advertisement

अब यूज़र को इन स्पैम मैसेज को व्हाट्सऐप में फॉरवर्ड विकल्प का इस्तेमाल कर कई सारे कॉन्टेक्ट को भेजने की आदत पड़ चुकी है। इसके चलते, व्हाट्सऐप अब आपको उन मैसेज के बारे में जानकारी देगा जिन्हें कई बार फॉरवर्ड किया जा चुका है।
Advertisement
 

अगर यूज़र को कई सारे कॉन्टेक्ट को एक साथ मैसेज भेजना है तो व्हाट्सऐप यूज़र से ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाने को कहता है। इस लिस्ट में सिर्फ वही कॉन्टेक्ट होते हैं जिनके नंबर आपकी एड्रेस बुक में हैं।

हाल ही में व्हाट्सऐप में 'Dismiss as Admin' नाम के एक फ़ीचर को देखा गया था जो ग्रुप एडमिन के लिए टेस्ट किया जा रहा है। इस फ़ीचर के जरिए एडमिन को ज़्यादा ताकत मिलेगी और वो किसी दूसरे यूज़र को बिना ग्रुप से हटाए ही एडमिन से हटा सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Facebook, Google Play, Social, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.