WhatsApp नए कॉल बटन के साथ ला सकता है दो और नए फीचर्स

WhatsApp वॉलपेपर इम्प्रूवमेंट्स पर भी काम कर रहा है। नई इम्प्रूवमेंट्स चैट में सॉलिड वॉलपेपर पर डूडल जोड़ने की क्षमता लेकर आएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 13:31 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के नए कॉल बटन फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है
  • कॉल बटन के साथ दिया जा सकता है नया कैटालॉग शॉर्टकट
  • एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.200.3 बीटा में दिखें यह नए फीचर

WhatsApp ऐप में जोड़ सकता है ‘Add Wallpaper Doodles’ विकल्प

WhatsApp इन दिनों कथित तौर पर कई इम्प्रूवमेंट्स पर काम कर रहा है, और उनमे से कुछ इम्प्रूवमेंट्स लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा में देखने को मिला है। इसमें बिजनेस अकाउंट के लिए नए कैटालॉग शॉर्टकट शामिल हैं, जो कि उनके प्रोटक्ट पोर्टफोलियो को क्विक एक्सेस प्रदान करेगा। इसके अलावा ऐप में नया ‘Add WhatsApp Doodles' विकल्प भी जोड़ा जाएगा, जो कि फिलहाल अंडर डेवलपमेंट में है। यह फीचर यूज़र्स को सॉलिड वॉलपेपर को थोड़ा फैंसी बनाने में मदद करेगा। साथ ही एक नया ‘Call' बटन फीचर पर भी काम चल रहा है। यह नया कॉल बटन वीडियो कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग का थोड़ा बदला हुआ अवतार होगा, जिसमें यूज़र्स को इन दोनों ही कॉलिंग का विकल्प एक बटन में प्राप्त होगा।

WhatsApp के नए फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.200.3 बीटा में कुछ नए फीचर्स की खोज़ की है। इन फीचर्स में सबसे पहले फीचर है बिजनेस चैट्स में कैटालॉग क्विक शॉर्टकट का जोड़ना। कैटालॉग का आइकन ऐप में कॉल बटन के बिल्कुल बगल में स्थित किया जा सकता है। फिलहाल इस पर काम चल रहा है, अभी लेटेस्ट बीटा यूज़र्स भी इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
Advertisement

इसके अलावा, व्हाट्सऐप नए कॉल बटन फीचर पर काम कर रहा है, जो कि वॉयस कॉल और वीडियो कॉल का कॉम्बिनेशन होगा। फिलहाल, ऐप में वीडियो कॉल के लिए और वॉयस कॉल के लिए अलग-अलग आइकन दिए गए हैं, लेकिन नया बटन इन दोनों ही कॉल को एक में पेश करेगा। जब भी आप कॉल करने के लिए इस बटन पर क्लिक करेंगे, तो आपको वीडियो कॉल व वॉयस कॉल का चुनाव करना होगा। इस फीचर पर भी फिलहाल काम चल रहा है, माना जा रहा है कि इसे भविष्य में आने वाले बिल्ड में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ट्रैकर का कहना है कि नया कॉल बटन शुरुआती रूप में केवल बिजनेस चैट्स के लिए ही व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होगा, लेकिन बाद में इस फीचर को सभी के लिए मुहैया करा दिया जाएगा।
Advertisement

व्हाट्सऐप इसके अलावा कुछ वॉलपेपर इम्प्रूवमेंट्स पर भी काम कर रहा है, जिसकी खबर पहले भी सामने आ चुकी है। नई इम्प्रूवमेंट्स चैट में सॉलिड वॉलपेपर पर डूडल जोड़ने की क्षमता लेकर आएगी। एंड्रॉयड के लिए WhatsApp 2.20.200.3 बीटा में नया ‘Add WhatsApp Doddles' विकल्प देखने को मिला है। यह फीचर भी अभी बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है, इसे केवल कोड्स में खोजकर निकाला गया है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.