WhatsApp रिएक्‍शंस का रोलआउट आज से, 6 इमोजी से हो रही शुरुआत

मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले ब्रैंड के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह घोषणा की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मई 2022 18:21 IST
ख़ास बातें
  • शुरुआत में ऐसे 6 इमोजी यूजर्स के लिए मौजूद होंगे
  • इनमें शामिल हैं- लाइक, लव, लाफ, सरप्राइज, सैड और थैंक्‍स
  • हालांकि वॉट्सऐप और इमोजी को भी टेस्‍ट कर रहा है

फ्यूचर अपडेट में यूजर्स को मैसेंजर में किसी भी इमोजी, GIF या स्टीकर का इस्‍तेमाल वॉट्सऐप रिएक्‍शन के लिए करने की इजाजत दी जा सकती है।

वॉट्सऐप (WhatsApp) पर किसी मैसेज के जवाब में अक्‍सर यूजर इमोजी शेयर करते हैं। हालांकि इसका कोई निश्चित पैटर्न नहीं है। मसलन- किसी के मैसेज के जवाब में हंसना हो, तो कोई सिर्फ हल्‍की मुस्‍कान बिखेरती इमोजी भेजता है, जबकि कोई दांत दिखाते हुई इमोजी शेयर करता है। इसका सॉल्‍यूशन बनकर आ रहा है वॉट्सऐप रिएक्‍शन (WhatsApp Reactions)। यह आज से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। इसके बाद यूजर्स को इमोजी का एक सेट पैटर्न मिलेगा, जिन्‍हें रिएक्‍शन के तौर पर भेजा जा सकेगा। शुरुआत में ऐसे 6 इमोजी यूजर्स के लिए मौजूद होंगे। इनमें शामिल हैं- लाइक, लव, लाफ, सरप्राइज, सैड और थैंक्‍स। हालांकि वॉट्सऐप और इमोजी को भी टेस्‍ट कर रहा है। आने वाले दिनों में सभी इमोजी वॉट्सऐप रिएक्‍शन का हिस्‍सा होंगे। 

मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले ब्रैंड के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह घोषणा की। जैसा कि हमने आपको बताया है, शुरुआत में सिर्फ 6 वॉट्सऐप रिएक्‍शन यूजर्स के लिए उपलब्‍ध होंगे। इनमें से कुछ को जुकरबर्ग ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में भी हाइलाइट किया है। 
Advertisement
 
हालांकि फ्यूचर अपडेट में यूजर्स को मैसेंजर में किसी भी इमोजी, GIF या स्टीकर का इस्‍तेमाल वॉट्सऐप रिएक्‍शन के लिए करने की इजाजत दी जा सकती है। बताया जाता है कि कई और टेस्टिंग भी चल रही हैं। इन्‍हीं में से एक में यूजर्स को प्लस बटन पर टैप करने के बाद इमोजी कीबोर्ड का ऑप्‍शन मिल जाएगा। हालांकि यह फीचर डिवेलपमेंट के फेज पर ही है। 

वॉट्सऐप रिएक्‍शन फीचर को साल 2018 से टेस्‍ट किया जा रहा है। पिछले महीने बड़ा खुलासा करते हुए वॉट्सऐप ने बताया था कि कम्‍युनि‍टीज के जरिए वॉट्सऐप ग्रुप पर कई फीचर लाए जाएंगे। इसके अलावा बताया गया था कि आने वाले दिनों में एकसाथ 32 लोग ग्रुप वॉयस कॉल में कनेक्‍ट हो सकेंगे। 2GB साइज तक की फाइल शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा, ग्रुप ए‍डमिन किसी भी वक्‍त ग्रुप के किसी मैसेज को डिलीट कर सकेगा। वह बातचीत ग्रुप के बाकी मेंबर्स को दिखाई नहीं देगी।    
Advertisement

बीते दिनों यह जानकारी भी सामने आई थी कि वॉट्सऐप पर ग्रुप चैट में मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय की जाएगी। इस अपडेट को एंड्रॉयड और iOS के लिए वॉट्सऐप बीटा पर देखा गया था। यह ग्रुप चैट्स में फॉरवर्डेड मैसेज को फॉरवर्ड होने से रोकता है। इसका मकसद गलत सूचनाओं को फैलने से रोकना है। रिपोर्टों के मुताबिक, स्पैमिंग कॉन्‍टैक्‍ट्स को सीमित करने के लिए वॉट्सऐप यह नियम लेकर आया है, जिसके तहत एक समय में फॉरवर्डेड मैसेजों को एक से ज्‍यादा ग्रुप में फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। एंड्रॉयड और iOS पर वॉट्सऐप बीटा पर इसे देखा गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.