व्हाट्सऐप पेमेंट में आया नया फीचर, अब ऐसे भी भेज पाएंगे पैसे

यूपीआई आधारित व्हाट्सऐप पेमेंट प्लैटफॉर्म भारत में पहले ही दस्तक दे चुका है। अब इसमें यूज़र सीधे सेंड टू यूपीआई आईडी फीचर का आनंद ले पाएंगे।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 मार्च 2018 17:07 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप पेमेंट में सीधे सेंड टू यूपीआई आईडी से भेज पाएंगे पैसे
  • यूपीआी आईडी डालकर सीधे कर पाएंगे पेमेंट
  • व्हाट्सऐप पेमेंट पर लगे थे भरोसेमंद ना होने के आरोप, अब किया सुधार
यूपीआई आधारित व्हाट्सऐप पेमेंट प्लैटफॉर्म भारत में पहले ही दस्तक दे चुका है। अब इसमें यूज़र सीधे सेंड टू यूपीआई आईडी फीचर का आनंद ले पाएंगे। यानी, अब बिना पर्सनल/ग्रुप चैट में जाए ही यूपीआई आईडी के ज़रिए पेमेंट किया जाना संभव हो गया है। नया फीचर व्हाट्सऐप ऐप - सेटिंग - पेमेंट - सेंड पेमेंट - सेंड टू यूपीआई आईडी (कॉन्टैक्ट लिस्ट के ऊपरी तरफ) में जाकर अपनाया जा सकता है।

इसमें आप यूपीआईडी डालें, फिर मनमुताबिक फंड ट्रांसफर करें। इससे पहले यूज़र को कनवर्सेशन में जाकर अटैच या प्लस बटन को टैप करना पड़ता था। अब नंबर अटैच ना होने पर यूपीआई आईडी डालकर सीधे पेमेंट किया जा सकेगा। बता दें, यूपीआई आईडी को किसी भी सरकारी, निजी पेमेंट बैंक से हासिल किया जा सकता है। नया फीचर फिलहाल वी2.18. 31 स्टैबल वर्ज़न के तौर पर आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

एंड्रॉयड के लिए यह वर्ज़न व्हाट्सऐप बीटा वी2.18.75 के तौर पर उपलब्ध है। इसके अलावा व्हाट्सऐप में नए नोटिफाई बटन भी दिए गए हैं, जिनसे यूज़र को पेमेंट पूरा होने की जानकारी दी जाएगी। इसके ज़रिए पैसे भेजने वाले को भी नोटिफिकेशन आएगा। नया फीचर एक ट्विटर यूज़र के हवाले से देखा गया है। व्हॉट्सऐप पेमेंट ऐसे वक्त में आया है, जब देश में गूगल तेज़ और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप पहले से मौज़ूद थे।

लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही व्हाट्सऐप पेमेंट पर भरोसेमंद ना होने के आरोप भी सामने आए थे। अब सुधार के साथ दिए गए 'सेंड टू यूपीआई आईडी' बटन देकर व्हाट्सऐप ने इन आरोपों का जवाब दिया है। नया फीचर पेटीएम और अन्य डिजिटल पेमेंट से प्रतियोगिता करते हुए ग्राहकों को कितना प्रभावित करेगा, यह आने वाला वक्त बताएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Apple, Apps, Social, UPI, UPI ID, WhatsApp, WhatsApp Payments
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.