WhatsApp के iPhone यूज़र्स के लिए कुछ भी शेयर करना होगा आसान!

इससे पहले iPhone शेयर शीट में केवल WhatsApp आइकन होता था, लेकिन अब लेटेस्ट व्हाट्सऐप अपडेट से यूज़र्स को अपने कॉन्टैक्ट को कंटेंट सीधा भेजने का विकल्प मिल जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 18:37 IST
ख़ास बातें
  • iPhone के लिए नया WhatsApp अपडेट v2.20.40 के साथ आता है
  • नए अपडेट के बाद अब आईफोन यूज़र्स के लिए कंटेंट शेयरिंग आसान
  • केवल दो स्टेप्स में व्हाट्सऐप में शेयर हो जाएगा कंटेंट

iPhone के लिए लेटेस्ट WhatsApp अपडेट v2.20.40 के साथ आता है

WhatsApp ने अपने iPhone क्लाइंट के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जो ऐप में एक सुविधाजनक कंटेंट शेयरिंग सुविधा जोड़ता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का नया v2.20.40 बिल्ड अब व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट सुझावों को सीधे शेयर शीट मेन्यु में दिखाता है। यह छोटा लेकिन काफी फायदेमंद फीचर अब यूज़र्स को आसानी से लिस्ट में किसी भी नाम पर टैप कर और सेंड करने का विकल्प देगा। केवल दो स्टेप के जरिए अब आईओएस यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट के साथ आसानी से कंटेंट शेयर कर सकते हैं। अपडेट को स्थिर चैनल के जरिए रोल आउट किया गया है और नया WhatsApp वर्ज़न अब भारत सहित दुनिया भर के iPhone यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

इससे पहले iPhone शेयर शीट में केवल WhatsApp आइकन होता था। पहले इस आइकन को टैप कर ऐप के अंदर से कॉन्टैक्ट को चुनना होता था और कंटेंट शेयर करना होता था, लेकिन अब लेटेस्ट व्हाट्सऐप अपडेट के बाद यूज़र्स के व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट शेयर शीट में सबसे ऊपर एक पंक्ति में दिखाई देंगे। आपको अब बस WhatsApp कॉन्टैक्ट पर टैप करना होगा और आपके पास सेंड का विकल्प आ जाएगा।
Advertisement

उदाहरण के लिए, यदि आप एक तस्वीर साझा कर रहे हैं, तो बस एक व्हाट्सएप संपर्क पर टैप करें। इसके तुरंत बाद आपके आईफोन पर उस संपर्क का एक मूल शेयर विंडो खुल जाएगा, जहां आप सेंड बटन पर टैप कर तस्वीर को भेज सकते हैं।

iOS 13 की शेयर शीट में स्वचालित व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट सुझावों का फीचर निश्चित रूप से सुविधाजनक विकल्प है। यदि आपको अपडेट नहीं मिला है तो आप यहां ऐप स्टोर से अपने आईफोन पर लेटेस्ट व्हाट्सऐप बिल्ड को इंस्टॉल कर सकते हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में एंड्रॉयड बीटा चैनल पर उपलब्ध होने के बाद,  WhatsApp iPhone क्लाइंट को भी लोकप्रिय डार्क मोड मिल गया है। एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूज़र्स इस मोड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  3. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  7. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  10. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.