• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने दूर की कई यूज़र्स की परेशानी, अब हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे चैट

WhatsApp ने दूर की कई यूज़र्स की परेशानी, अब हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे चैट

आपको बता दें, पिछले दिनों ही Android के लिए WhatsApp 2.20.202.7 बीटा में इन-ऐप सपोर्ट की जानकारी सामने आई है। यह सुविधा Contact us पेज के माध्यम से उपलब्ध होगी, जिसके अंदर यूज़र्स को अपनी शिकायत टेक्स्ट फॉर्म में टाइप करनी होगी।

WhatsApp ने दूर की कई यूज़र्स की परेशानी, अब हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे चैट
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी
  • WhatsApp 2.20.201.10 बीटा में मिली थी इस फीचर की जानकारी
  • मौजूदा 1 साल के विकल्प को हटाकर हमेशा का विकल्प जोड़ा गया है
विज्ञापन
WhatsApp ने अपने बहु प्रतीक्षित फीचर 'ऑलवेज़ म्यूज़' को आखिरकार रोलआउट कर दिया है। इस फीचर पर पिछले काफी समय से टेस्टिंग चल रही थी, लेकिन अब आखिरकार इसे यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद व्हाट्सऐप ने ट्विटर के माध्यम से दी। इससे पहले Android के लिए WhatsApp 2.20.201.10 बीटा में इस फीचर की उपलब्धी देखी गई थी। इस फीचर के माध्यम से आप किसी भी चैट व ग्रुप चैट को हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं।
 

WhatsApp ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी कि अब यूज़र्स हमेशा के लिए किसी विशेष चैट को 'म्यूट' कर सकते हैं। कंपनी के इस 'Always Mute' फीचर को पहले उपलब्ध 'एक साल' विकल्प से बदला गया है। जी हां, इससे पहले आप किसी चैट को म्यूट करने के लिए 8 घंटे, 1 हफ्ते व 1 साल का विकल्प दिया जाता था। लेकिन नए फीचर के साथ मौजूदा 1 साल के विकल्प को हटाकर ऑलवेज़ म्यूट विकल्प को जोड़ा गया है। इस बदलाव के बाद यूज़र्स उस ग्रुप व किसी एक व्यक्ति को हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे, जिनके मैसेज से वह हमेशा परेशान रहते थे।

गौरतलब है कि इससे पहले इस फीचर को लेटेस्ट बीटा में देखा गया था।

आपको बता दें, पिछले दिनों ही Android के लिए WhatsApp 2.20.202.7 बीटा में इन-ऐप सपोर्ट की जानकारी सामने आई है। यह सुविधा Contact us पेज के माध्यम से उपलब्ध होगी, जिसके अंदर यूज़र्स को अपनी शिकायत टेक्स्ट फॉर्म में टाइप करनी होगी। इससे पहले यूज़र्स को व्हाट्सऐप शिकायत के लिए ई-मेल का सहारा लेना पड़ता था। सपोर्ट पेज के अलावा, एक्सपायरिंग मीडिया और मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट जैसे फीचर्स भी जल्द ही व्हाट्सऐप में जोड़े जाने वाले हैं।

वहीं, व्हाट्सऐप अपने वेब वर्ज़न पर जल्द ही वॉयस और वीडियो कॉल सपोर्ट को लेकर आने वाला है, जिस पर अब तक केवल मैसेज सुविधा ही उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Always Mute, WhatsApp new feature

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »