अब छूटेंगे हैकर्स के पसीने! WhatsApp में आया हाई-सिक्योरिटी फीचर, एक क्लिक में लग जाएगा लॉकडाउन

Meta ने WhatsApp में Strict Account Settings फीचर अनाउंस किया है, जो एडवांस साइबर अटैक्स से सुरक्षा देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 12:19 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में Strict Account Settings नाम का नया सिक्योरिटी फीचर
  • अनजान कॉल्स और अटैचमेंट्स अपने आप ब्लॉक हो जाएंगे
  • फीचर आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंचेगा

नए WhatsApp फीचर के तहत अनजान कॉल्स और अटैचमेंट्स अपने आप ब्लॉक हो जाएंगे

Photo Credit: WhatsApp

Meta ने WhatsApp यूजर्स की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए एक नया फीचर अनाउंस किया है, जिसे Strict Account Settings नाम दिया गया है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जिन्हें उनके काम या पहचान की वजह से एडवांस साइबर अटैक्स का ज्यादा खतरा रहता है, जैसे जर्नलिस्ट, पब्लिक फिगर्स या एक्टिविस्ट्स। Meta का कहना है कि यह फीचर WhatsApp अकाउंट को ज्यादा सख्त सिक्योरिटी सेटिंग्स पर लॉक कर देता है।

Meta के मुताबिक, Strict Account Settings का कॉन्सेप्ट Apple के iOS Lockdown Mode और Android के Advanced Protection जैसा है। इसमें बेहतर सुरक्षा के बदले कुछ ऐप फीचर्स सीमित कर दिए जाते हैं, ताकि स्पायवेयर जैसे एडवांस थ्रेट्स से बचाव किया जा सके। एक बार यह मोड ऑन होने के बाद, अकाउंट की कई सेटिंग्स अपने आप सबसे ज्यादा रिस्ट्रिक्टिव लेवल पर चली जाती हैं।

Advertisement

WhatsApp का कहना है कि इस मोड के एक्टिव होने पर अनजान लोगों से आने वाले अटैचमेंट्स और मीडिया फाइल्स अपने आप ब्लॉक हो जाएंगी। इसके अलावा, अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स साइलेंट कर दी जाएंगी और कुछ अन्य सेटिंग्स भी सीमित होंगी, जिससे ऐप का काम करने का तरीका थोड़ा बदल सकता है। Meta का कहना है कि यह सब कुछ सिर्फ कुछ टैप्स में किया जा सकता है।

WhatsApp में Strict Account Settings को Settings > Privacy > Advanced सेक्शन में जाकर ऑन किया जा सकता है। Meta ने बताया है कि यह फीचर आने वाले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

इसके साथ ही Meta ने यह भी बताया है कि WhatsApp में मीडिया शेयरिंग को और सुरक्षित बनाने के लिए अब Rust प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह किसी भी Rust-आधारित लाइब्रेरी का अब तक का सबसे बड़ा ग्लोबल रोलआउट है। Meta ने बताया कि Rust की मदद से WhatsApp के लिए एक सिक्योर और हाई-परफॉर्मेंस क्रॉस-प्लैटफॉर्म मीडिया लाइब्रेरी तैयार की गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  2. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  3. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  4. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  5. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  6. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  7. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  8. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  9. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.