• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp New Feature: मीडिया शेयर करते वक्त बार बार नहीं बदलनी पड़ेगी क्वालिटी, आ रहा है यह नया फीचर

WhatsApp New Feature: मीडिया शेयर करते वक्त बार-बार नहीं बदलनी पड़ेगी क्वालिटी, आ रहा है यह नया फीचर

Android के लिए बीटा वर्जन सोमवार को Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए टेस्टर्स के लिए रिलीज किया गया था।

WhatsApp New Feature: मीडिया शेयर करते वक्त बार-बार नहीं बदलनी पड़ेगी क्वालिटी, आ रहा है यह नया फीचर
ख़ास बातें
  • WhatsApp बीटा पर एक नया फीचर देखा गया है
  • Settings के अंदर से स्थाई रूप से बदली जा सकती है मीडिया अपलोड क्वालिटी
  • एक बार क्वालिटी ऑप्शन बदलने के बाद बार-बार नहीं चुनना पड़ेगा HD ऑप्शन
विज्ञापन
Android के लिए WhatsApp को कथित तौर पर एक नया मिल रहा है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजने के प्रोसेस को और आसान बना देगा। नए फीचर में एक सेटिंग ऑप्शन जोड़ा जाएगा, जो यूजर्स को यह चुनने की अनुमति देगा कि वे HD या स्टैंडर्ड क्वालिटी में मीडिया भेजना चाहते हैं। एक बार चुने जाने के बाद, ऐप भविष्य के सभी मीडिया अपलोड को उसी क्वालिटी में भेजेगा। इसके अलावा, WhatsApp ने हाल ही में यूजर्स को व्यक्तिगत और ग्रुप चैट में तीन मैसेज को पिन करने का फीचर देना शुरू किया है।

WhatsApp के नए मीडिया फीचर को WhatsApp अपडेट ट्रैकर WABetaInfo द्वारा Android 2.24.7.17 बिल्ड के लिए व्हाट्सऐप बीटा में देखा गया था। Android के लिए बीटा वर्जन सोमवार को Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए टेस्टर्स के लिए रिलीज किया गया था। नया अपडेट कथित तौर पर यूजर्स को सेटिंग्स के जरिए सीधे फोटो और वीडियो की अपलोड क्वालिटी सेट करने की क्षमता प्रदान करता है, जिससे हर बार नए मीडिया अपलोड के साथ प्रक्रिया को दोहराने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में Storage and data मेन्यू के भीतर एक नया Setting ऑप्शन देखा जा सकता है। इस नए सेटिंग ऑप्शन का नाम Media upload quality है और इसमें कथित तौर पर Standard quality और HD quality के दो ऑप्शन शामिल हैं। एक बार जब यूजर इनमें से कोई ऑप्शन चुनता है, तो भविष्य के अपलोड उसी क्वालिटी में होंगे।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अगस्त 2023 में HD फोटो शेयरिंग फीचर पेश किया था और इसके तुरंत बाद हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो के लिए सपोर्ट भी जोड़ा। लेकिन वर्तमान में, यूजर्स को हर बार फोटो या वीडियो भेजते समय मैन्युअल रूप से क्वालिटी को चुनना होता है। बार-बार क्वालिटी चुनने का ऑप्शन उन लोगों के लिए सहायक था जो आम तौर पर स्टैंडर्ड क्वालिटी में फाइल्स भेजना पसंद करते हैं और केवल कभी-कभी एचडी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हालांकि, जो लोग किसी एक ऑप्शन पर टिके रहना चाहते हैं, उनके लिए नया फीचर काम का साबित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  3. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  5. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  8. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  9. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  10. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »