Whatsapp मैसेज भेजने के लिए फोन हाथ में लेने की जरूरत नहीं होगी, आ रही कमाल टेक्‍नोलॉजी!

सारा काम फेसबुक असिस्‍टेंट और रे-बैन स्मार्ट ग्लास के जरिए पूरा होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 17:13 IST
ख़ास बातें
  • रे-बैन स्‍टोरीज स्‍मार्ट चश्‍मा इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स को होगा फायदा
  • यूजर्स बिना उंगलियां थकाए मैसेज भेज सकेंगे
  • वॉयस कमांड का इस्‍तेमाल करके भेजा जा सकेगा मैसेज

मैसेज भेजते समय भी यूजर्स को एंड टु एंड एन्क्रिप्‍शन भी मिलेगा।

Photo Credit: xda-developers

इंस्‍टेंट मैसेजिंग ऐप की बात आती है, तो जेहन में सबसे पहले नाम उभरता है वॉट्सऐप का। पॉपुलैरिटी के शिखर पर काबिज यह ऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अभी हाल ही में हमने ‘कम्‍युनिटी' फीचर और एकसाथ 32 लोगों के बीच वॉयस कॉल की सुविधा के बारे में पढ़ा था। ये फीचर जल्‍द लाइव हो जाएंगे। ताजा अपडेट यह है कि वॉट्सऐप एक और धमाकेदार फीचर पर काम कर रहा है। आने वाले दिनों में रे-बैन स्‍टोरीज (Ray-Ban Stories) स्‍मार्ट चश्‍मा इस्‍तेमाल करने वाले वॉट्सऐप यूजर्स बिना उंगलियां थकाए मैसेज भेज सकेंगे। आइए इस फीचर के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 

दरअसल, वॉट्सऐप में अभी तक किसी वॉयस असिस्‍टेंट का इंटीग्रेशन नहीं है। गूगल अस‍िस्‍टेंट की मदद से वॉट्सऐप के जरिए कोई मैसेज नहीं भेजा जा सकता। रिपोर्टों के मुताबिक, वॉट्सऐप के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा इसका सॉल्‍यूशन निकाल रही है। इसे गूगल असिस्‍टेंट की बजाए फेसबुक असिस्‍टेंट के जरिए मुमकिन करने की तैयारी है।     

xda-developers ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वॉट्सऐप उस फीचर पर काम कर सकता है, जिसके तहत यूजर्स को फेसबुक असिस्टेंट के जरिए उनके रे-बैन स्टोरीज स्मार्ट ग्लास पर मैसेज भेजने की सुविधा मिल सकती है। इसके बाद रे-बैन स्‍मार्ट ग्‍लास यूजर्स अपने चश्‍मे को फोन पर वॉट्सऐप के साथ लिंक कर सकेंगे और जेब से फोन निकाले बिना मैसेज भेजने में सक्षम होंगे। 

यहां सारा काम फेसबुक असिस्‍टेंट और रे-बैन स्मार्ट ग्लास के जरिए पूरा होगा। यानी यह फीचर रे-बैन स्टोरीज यूजर्स को स्मार्ट ग्लास पर माइक्रोफोन के जरिए मैसेज भेजने की सुविधा देगा। यूजर्स फोन को छुए बिना वॉट्सऐप पर अपने फ्रेंड को मैसेज भेज सकेंगे।
Advertisement

बताया जाता है कि फेसबुक असिस्‍टेंट और रे-बैन स्मार्ट ग्लास के जरिए मैसेज भेजते समय भी यूजर्स को एंड टु एंड एन्क्रिप्‍शन मिलेगा। यानी मैसेज सिर्फ दो लोगों के बीच रहेगा कोई तीसरा उसे एक्‍सेस नहीं कर सकेगा। वॉट्सऐप भी नहीं। 
Advertisement

अभी साफ नहीं है कि यह फीचर कब रोल आउट होगा। लेकिन एक बात तय है। इस फीचर का फायदा सिर्फ उन यूजर्स को होगा, जिनके पास रे-बैन स्टोरीज स्मार्ट ग्लास हैं और वो वॉट्सऐप इस्‍तेमाल करते हैं। अगर वो प्‍लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने के लिए वॉयस कमांड का इस्‍तेमाल करना चाहते हैं, तो इस फीचर को इस्‍तेमाल कर पाएंगे। 

भले ही यह फीचर आम यूजर से जुड़ा ना हो, लेकिन इससे पता चलता है कि टेक्‍नॉलजी आने वाले वक्‍त में कितनी फ्रेंडली होने वाली है।    
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.