व्हाट्सऐप में जल्द आ सकते हैं ग्रुप चैट से जुड़े दो काम के फ़ीचर

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 23 जून 2016 19:06 IST
पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप मैसेजिंग सर्विस पर नए फ़ीचर आते रहे हैं। इनमें सबसे ताजा मैसेज कोट्स और रिप्लाइज़ हैं। ख़बर मिली है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में कुछ और अहम फ़ीचर देने पर काम चल रहा है। आने वाले समय में ग्रुप में चैट करना और भी सुविधाजनक हो सकता है, क्योंकि कंपनी मेंशन फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसके अलावा ग्रुप से किसी को जोड़ना भी और आसान हो जाएगा। ग्रुप इनवाइट लिंक पर भी टेस्टिंग चल रही है।

दोनों ही नए फ़ीचर को व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप के बीटा वर्ज़न पर देखा गया है। गौर करने वाली बात है कि नए मेंशन फ़ीचर के संबंध में पहले भी जानकारियां सामने आई हैं। इसका इस्तेमाल यूज़र ग्रुप चैट में कर पाएंगे जिनमें कई फ्रेंड्स हैं। कई बार ऐसा होता है कि ग्रुप चैट में किसी एक शख्स का ध्यान ख़ीचना आसान नहीं होगा। ऐसे में यह मेंशन फ़ीचर काम आएगा। यह फेसबुक के मेंशन फ़ीचर की तरह ही काम करेगा और नाम को अलग रंग के टेक्स्ट में दिखाएगा।
दूसरी तरफ, ग्रुप इनवाइट फ़ीचर यूज़र को व्हाट्सऐप पर किसी और यूज़र को ग्रुप इनवाइट भेजने की इज़ाजत देगा। नए मेंशन और ग्रुप इनवाइट फ़ीचर की जानकारी @WABetaInfo द्वारा दी गई है।

ग्रुप इनवाइट फ़ीचर के स्क्रीनशॉट में टेक्स्ट नज़र आ रहा है जिसमें लिखा है, “व्हाट्सऐप पर मौजूद कोई भी यूज़र इस लिंक को फॉलो करके ग्रुप ज्वाइन कर सकता है। इसे भरोसेमंद शख्स के साथ ही शेयर करें।” इस स्क्रीनशॉट में लिंक कॉपी करने के लिए तीन अन्य विकल्प भी नज़र आ रहे हैं- कॉपी लिंक, शेयर लिंक और रीवोक लिंक। गौर करने वाली बात है कि ये फ़ीचर अभी बीटा वर्ज़न में आए हैं। ऐसे में इन्हें आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराए जाने में वक्त लगेगा।
Advertisement

वैसे @WABetaInfo ने आईओएस यूज़र के लिए व्हाट्सऐप पर जल्द ही जिफ इमेज सपोर्ट उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही थी। हालांकि, अभी तक व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप पर यह फ़ीचर नहीं आया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.