WhatsApp की नई शर्तें नहीं मानी तो अकाउंट हो जाएगा बंद : रिपोर्ट

रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें Terms and Privacy Policy अपडेट देखा जा सकता है। इस स्क्रीनशॉट में प्रमुख अपडेट की जानकारी दी गई है।

WhatsApp की नई शर्तें नहीं मानी तो अकाउंट हो जाएगा बंद : रिपोर्ट

Facebook के स्वामित्व वाले ऐप ने इस संबंध में अलग से भी पुष्टि की है

ख़ास बातें
  • अगले साल WhatsApp अपडेट कर सकता है टर्म्स ऑफ सर्विस
  • नई पॉलिसी को एक्सेप्ट न करने वाले यूज़र्स खो सकते हैं ऐप का एक्सेस
  • 8 फरवरी 2021 से लागू होगी नई पॉलिसी
विज्ञापन
WhatsApp की नई टर्म ऑफ सर्विस को यदि आप एक्सेप्ट नहीं करेंगे, तो आप ऐप का एक्सेस खो सकते हैं। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप कथित रूप से आने वाले साल में अपनी टर्म ऑफ सर्विस को अपडेट करने वाली है, जिसकी शुरुआत 8 फरवरी से होगी। यदि यूज़र्स इस नए गोपनियता नियमों से सहमत नहीं होते, तो वह व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप का एक्ससे खो सकते हैं। WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में नए टर्म एंड प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि यदि यूज़र्स इस टर्म को एक्सेप्ट नहीं करते तो वह अपना व्हाट्सऐप अकाउंट डिलिट कर सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप ने इस संबंध में अलग से भी पुष्टि की है।

WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि Terms and Privacy Policy को अपडेट किया जाने वाला है। इस स्क्रीनशॉट में प्रमुख अपडेट की जानकारी दी गई है, जिसमें यूज़र्स के डेटा प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी और बिजनेस-फेसबुक होस्टेड इस सर्विस का इस्तेमाल करके कैसे व्हाट्सऐप चैट्स को मैनेज व स्टोर कर सकते हैं आदि की जानकारी शामिल है।
 
whatsapp

इस अपडेट की जानकारी के बाद यूज़र्स के लिए एक डिस्क्लेमर भी दिया गया है, जिसमें साफतौर पर बताया गया है कि यह नई पॉलिसी 8 फरवरी 2021 से लागू हो जाएगी। इस डिस्क्लेमर में लिखा है, "इस तारीख के बाद आपको व्हाट्सएप का उपयोग जारी रखने के लिए नए टर्म्स एक्सेप्ट करने होंगे या फिर आप अपना अकाउंट डिलिट कर सकते हैं।" WABetaInfo ने यह भी उल्लेख किया कि ऊपर दी गई तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है, रिपोर्ट के मुताबिक यह टर्म्स ऑफ सर्विस आने वाले हफ्तों में ही अपडेट की  जा सकती है।

व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने The Independent को पुष्टि की कि सभी यूज़र्स को अगले साल 8 फरवरी तक नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा, यदि वह ऐप की सेवा आगे चालू रखना चाहते हैं। इस संबंध में स्पष्टता के लिए Gadgets 360 ने कंपनी के साथ संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब मिलेगा इस खबर में अपडेट कर दिया जाएगा।

WhatsApp के एक अन्य नए अपडेट की बात करें, इस अपडेट में विभिन्न चैट के लिए कस्टम वॉलपेपर सेट करने की सुविधा और अपडेट की गई स्टॉक वॉलपेपर गैलरी शामिल है। वॉलपेपर को लेकर किए गए बदलावों के अलावा, व्हाट्सऐप टेक्स्ट और इमोजी का उपयोग करके स्टिकर को सर्च करने के लिए भी एक विकल्प लाया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Terms of Service, WhatsApp Update

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »