WhatsApp को मिला नया अपडेट, जुड़े ये फीचर्स

WhatsApp v2.20.30.25 बीटा अपडेट उन यूज़र्स के लिए जारी किया गया है जो Apple के TestFlight बीटा प्रोग्राम के सदस्य हैं। अपडेट व्हाट्सऐप आईओएस के लिए डार्क मोड लाता है।

WhatsApp को मिला नया अपडेट, जुड़े ये फीचर्स

WhatsApp आइओएस बीटा अपडेट डार्क मोड के साथ आता है

ख़ास बातें
  • WhatsApp का यह बीटा अपडेट आईफोन यूज़र्स के लिए जारी किया गया है
  • अपडेट में अब बड़े पैमाने पर यूज़र्स को डार्क मोड मिला है
  • आईओएस के लिए आने वाला व्हाट्सऐप बीटा अपडेट v2.20.30.25 के साथ आता है
विज्ञापन
WhatsApp ने अपने iPhone वर्ज़न के लिए एक नया बीटा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में कंपनी ने डार्क मोड फीचर को बड़े पैमाने में जारी किया है। पिछले व्हाट्सऐप बीटा अपडेट में इस मोड को यूज़र्स के बेहद छोटे समूह के लिए जारी किया गया था। डार्क मोड की उपलब्धता को बढ़ाने के, नए बीटा अपडेट में चैट वॉलपेपर, बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट, एडवांस सर्च मोड के लिए सॉलिड रंगों के विकल्प भी जोड़े गए हैं और इस अपडेट में पुराने हैप्टिक टच सपोर्ट के साथ रेफरेंस मोड को वापस लाया गया है। इन सब बदलावों में से कुछ WhatsApp Android बीटा बिल्ड को पहले ही मिल चुके हैं।

WABetaInfo की रिपोर्ट है कि व्हाट्सऐप v2.20.30.25 बीटा अपडेट उन यूज़र्स के लिए जारी किया गया है जो Apple के TestFlight बीटा प्रोग्राम के सदस्य हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि अपडेट व्हाट्सऐप आईओएस के लिए डार्क मोड लाता है और इसमें व्हाट्सऐप लोगो के नए डिज़ाइन के साथ डार्क स्प्लैश स्क्रीन को भी जोड़ा गया है। चैट लिस्ट, बबल और वॉलपेपर यूआई एलिमेंट में डार्क ओवरले जोड़ा गया है। इसके अलावा चैट वॉलपेपर के लिए सॉलिड रंग भी आ गए हैं। अपडेट में शेयर सेक्शन में भी डार्क यूआई जोड़ा गया है।

डार्क मोड के अलावा लेटेस्ट व्हाट्सऐप अपडेट में अब जब भी यूजर चैट को डिलीट या आगे भेजने के लिए चैट को सलेक्ट करेंगे तो बैकग्राउंड वॉलपेपर धुंधला हो जाएगा। आईफोन को मिले व्हाट्सऐप अपडेट में एडवांस सर्च मोड भी आता है। यह मोड यूज़र्स को संदेशों को खोजने और फोन पर स्टोर मीडिया को ढूंढ़ने में मदद करता है।

ध्यान रखें कि यह एक बीटा अपडेट है। यदि आप बीटा टेस्टर बनना चाहते हैं और iPhone के लिए बने व्हाट्सऐप पर डार्क मोड पाना चाहते हैं, तो आपको फिलहाल निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि बीटा टेस्टिंग के लिए ऐप्पल का TestFlight प्रोग्राम फिलहाल बंद है और इसके दोबारा खुलने को लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »