WhatsApp ग्रुप इनवाइट वाला प्राइवेसी फीचर अब बीटा में उपलब्ध

WhatsApp के नए प्राइवेसी फीचर को एंड्रॉयड बीटा और आईफोन बीटा ऐप के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

WhatsApp ग्रुप इनवाइट वाला प्राइवेसी फीचर अब बीटा में उपलब्ध

WhatsApp ग्रुप इनवाइट वाला प्राइवेसी फीचर अब बीटा में उपलब्ध

ख़ास बातें
  • ग्रुप ऑपशन में तीन विकल्प में से एक का चुनाव कर पाएंगे
  • WhatsApp बीटा में जुड़ा ग्रुप प्राइवेसी फीचर
  • स्पेम ग्रुप इनविटेशन को कर पाएंगे सीमित
विज्ञापन
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने इस सप्ताह के शुरुआत में ग्रुप के लिए नए प्राइवेसी सेटिंग्स को पेश किया था। घोषणा के दौरान व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने कहा था कि नई सेटिंग्स अभी केवल चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है और आने वाले समय में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। लेकिन अब व्हाट्सऐप की नए प्राइवेसी सेटिंग्स (WhatsApp Privacy Setting) को एंड्रॉयड बीटा और आईफोन बीटा ऐप के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अगर आप भी आप नई सेटिंग्स का अनुभव लेना चाहते हैं तो आधिकारिक रोल आउट से पहले इन वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नई प्राइवेसी सेटिंग्स व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.93 पर और आईफोन के लिए बीटा वर्जन 2.19.40.26 पर उपलब्ध है। गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के जरिए आप एंड्रॉयड बीटा पर जा सकते हैं। आईफोन बीटा वर्जन पर फीचर की उपलब्धता को व्हाट्सऐप बीटा बिल्ड ट्रैकर WABetaInfo ने स्पॉट किया था। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र हैं और नई प्राइवेसी सेटिंग्स का अनुभव करना चाहते हैं तो गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम को ज्वाइन करें।
 
whatsapp

याद करा दें कि व्हाट्सऐप ग्रुप इनवाइट के लिए नई प्राइवेसी सेटिंग्स के आने के बाद अब यूज़र तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें ग्रुप में जोड़ सकता है। इस विशेष प्राइवेसी सेटिंग को एक्सेस करने के लिए व्हाट्सऐप के सेटिंग मेन्यू में जाएं और फिर Account > Privacy > Groups में जाना होगा। यहां आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे- नोबडी (Nobody), मॉय कॉन्टैक्ट (My Contacts) और एवरीवन (Everyone)।
 
ut6n1g94

Photo Credit: Twitter/ WABetaInfo

अगर आप Nobody विकल्प का चुनाव करते हैं तो इसका मतलब है ग्रुप एडमिन यदि किसी यूज़र को व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो उन्हें पहले इनविटेशन सेंड करना होगा। इसके बाद यूज़र तय करेगा कि उन्हें इनविटेशन को अप्रूव करना है या नहीं। दूसरा ऑप्शन है मॉय कॉन्टैक्ट (My Contacts)। यूज़र के कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौज़ूद यूज़र आपको ग्रुप का हिस्सा बना पाएंगे। तीसरा ऑप्शन है 'Everyone'। इसमें कोई भी WhatsApp यूज़र आपको ग्रुप का हिस्सा बना सकता है।

Nobody विकल्प का अगर आपने चुनाव किया है तो ऐसी स्थिति में एडमिन जो आपको ग्रुप में इनवाइट करना चाहता है वह इंडीविजुअल चैट के जरिए प्राइवेट इनवाइट भेजेगा। मैसेज प्राप्त होने के तीन दिनों बाद प्राइवेट इनवाइट एक्सपायर हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »