WhatsApp एंड्रॉयड पर आ सकता है यह खास फीचर

WhatsApp जल्द अपने एंड्रॉयड यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक नए अपडेट को जारी कर सकती है।

WhatsApp एंड्रॉयड पर आ सकता है यह खास फीचर

WhatsApp एंड्रॉयड पर आ सकता है यह खास फीचर

ख़ास बातें
  • ऑडियो फाइल भेजने से पहले दिखेगा ऑडियो प्रीव्यू
  • ऑडियो फाइल सेक्शन में होगा बड़ा बदलाव
  • WhatsApp ने कुछ समय पहले जारी किया था पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
विज्ञापन
Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द अपने एंड्रॉयड यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक नए अपडेट को जारी कर सकती है। इस नए अपडेट के बाद दोस्तों और अपने करीबी लोगों को ऑडियो फाइल भेजना आसान हो जाएगा। कंपनी ऑडियो फाइल को भेजने वाले तरीके में बदलाव को लेकर काम कर रही है। मौजूदा समय में एक बार में केवल एक ही ऑडियो फाइल को भेजा सकता है, लेकिन अपडेट के बाद यह सीमा बढ़कर 30 हो सकती है।

इसका मतलब नए अपडेट के बाद यूजर्स 30 ऑडियो फाइल एक साथ भेज पाएंगे। सेक्शन रीडिजाइन होने के बाद यूजर्स ऑडियो फाइल को भेजने से पहले उसका प्रिव्यू और इमेज प्रिव्यू भी देख पाएंगे। इस नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर्स पहले की तुलना में अधिक ऑडियो फाइल्स को एक ही समय पर भेज पाएंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर फिलहाल बीटा स्टेज में है।
 
uen1pcqs

Photo Credit: Twitter/ WABetaInfo

WABetaInfo द्वारा किए ट्वीट के मुताबिक, रीडिजाइन ऑडियो फाइल सेक्शन व्हाट्सऐप बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.19.1 का हिस्सा है। ट्वीट के साथ एक तस्वीर को भी साझा किया गया था। तस्वीर को देखने से आपको खुद अंदाजा हो जाएगा कि अपडेट के बाद ऑडियो फाइल को भेजने का तरीका मौजूदा तरीके से काफी अलग होगा।

WhatsApp ने पिछले महीने एंड्रॉयड यूजर के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) फीचर को जारी किया था। इस फीचर की मदद से ऐप में ही एक छोटी सी विंडो ओपन होगी जिसमें Instagram, Facebook और YouTube वीडियो को देखा जा सकेगा। एंड्रॉयड यूजर के बाद व्हाट्सऐप वेब यूज़र के लिए भी पिक्चर इन पिक्चर मोड को पिछले महीने रोलआउट किया गया था। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  2. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  3. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  4. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  5. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  6. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  7. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  8. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
  9. Gmail यूजर्स को झटका! अब नहीं मिलेगी 15GB फ्री स्टोरेज, Google बदलने जा रही नियम
  10. बिटकॉइन ने पार किया 82,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के क्लेरिटी एक्ट से मार्केट में तेजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »