WhatsApp एंड्रॉयड में दिखी नए डूडल यूआई की झलक

WhatsApp अपने एंड्रॉयड ऐप में नए फीचर्स को लेकर काम कर रही है। जानें इनके बारे में।

WhatsApp एंड्रॉयड में दिखी नए डूडल यूआई की झलक

WhatsApp एंड्रॉयड में दिखी नए डूडल यूआई की झलक

ख़ास बातें
  • नए WhatsApp डूडल यूआई में जुड़ा सर्च फीचर
  • स्टीकर्स और इमोज़ी के दिखे दो अलग-अलग टैब
  • बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ऐनेबल होने पर नहीं ले पाएंगे चैट के स्क्रीनशॉट
विज्ञापन
Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने एंड्रॉयड ऐप में नए फीचर्स को लेकर काम कर रही है। व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.106 में नए फीचर्स की झलक देखने को मिली है। WhatsApp के नए बीटा वर्जन को गूगल प्ले स्टोर के जरिए बीटा प्रोग्राम से जुड़े यूज़र के लिए रोल आउट कर दिया गया है। नए वर्जन में व्हाट्सऐप डूडल फीचर को नया यूज़र इंटरफेस मिला है, केवल इतना ही नहीं यूज़र चैट के दौरान स्क्रीनशॉट भी नहीं ले पाएंगे। बीटा वर्जन यूज़र WhatsApp डूडल यूआई को एक्सेस कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप (WhatsApp) बीटा बिल्ड ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए बीटा वर्जन 2.19.106 को जारी कर दिया गया है। अपडेट व्हाट्सऐप डूडल यूआई में इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। व्हाट्सऐप डूडल फीचर ऐप में इमेज़ एडिट स्क्रीन का हिस्सा है जहां ऐप यूज़र्स स्टीकर्स, इमोज़ी और टेक्स्ट को जोड़ सकते हैं।   
 
whatsapp beta gadgets 360

नए यूआई में स्टीकर्स और इमोज़ी के लिए दो अलग-अलग टैब हैं। WhatsApp ने यूज़र्स  की सहूलियत के लिए स्टीकर्स और इमोज़ी को ढूंढने के लिए सर्च सपोर्ट भी दिया है। हमने एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.106 में इस बदलाव को स्पॉट किया है। WhatsApp एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.106 अपडेट में जब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ऐनेबल होगा तब चैट के स्क्रीनशॉट ब्लॉक हो जाएंगे।

ऐप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ऐनेबल होने पर यह आपको चैट का स्क्रीनशॉट नहीं लेने देगा। इस फीचर की मदद से ऐप को पहले से ज्यादा सिक्योर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह फीचर अभी उपलब्ध नहीं है ऐसा इसलिए क्योंकि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को अभी लाइव नहीं किया गया है। इसके अलावा लेटेस्ट बीटा वर्जन में किसी अन्य तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आने वाले समय में ये दोनों नए फीचर्स को स्टेबल वर्जन में दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Messenger
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »