व्हाट्सऐप ने शुरू की नई वेरिफिकेशन प्रक्रिया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2016 11:53 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप की नई टू-स्टेप वेरिफिकेशन को अपने हिसाब से चुना जा सकता है
  • एंड्रॉयड पर 2.16.341 बीटा ऐप यूज़र इस इस फ़ीचर को इनेबल कर सकते हैं
  • विंडोज़ पर 2.16.280 वर्ज़न चला रहे यूज़र इसे इनेबल कर सकते हैं
दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने एक नई वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है। इस टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को यूज़र के लिए जारी किया जा रहा है। नया विकल्प व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड व विंडोज़ बीटा ऐप यूज़र के लिए उपलब्ध है। और इससे व्हाट्सऐप अकाउंट की सिक्योरिटी और बढ़ जाती है। याद दिला दें कि फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने भी इसी साल टू-स्टेप वेरिफिकेशन की शुरआत की थी।  

अभी टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर सिर्फ बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस फ़ीचर को सभी यूज़र के लिए जारी किया जाएगा। एंड्रॉयड पर 2.16.341 या इसके बाद के बीटा ऐप वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे यूज़र टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल कर सकते हैं। 'नोकिया पावर यूज़र' ने बताया है कि व्हाट्सऐप के 2.16.280 वर्जन का इस्तेमाल कर रहे विंडोज़ 10 मोबाइल बीटा यूज़र भी इस सिक्योरिटी फ़ीचर को इनेबल कर सकते हैं।
Advertisement

एंड्रॉयड व विंडोज़ बीटा यूज़र सेटिंग > अकाउंट > टू स्टेप वेरिफिकेशन में जाकर इस सिक्योरिटी फ़ीचर को इनेबल कर सकते हैं। व्हाट्सऐप का कहना है कि टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर विकल्पीय है। हालांकि, इसमें साफतौर पर कहा गया है कि टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल की जा चुकी है। लेकिन व्हाट्सऐप पर फोन नंबर को वेरिफाई करने के लिए छह डिजिट के पासकोड की जरूरत भी पड़ती है। व्हाट्सऐप एक ईमेल एड्रेस के लिए भी पूछता है जिसका इस्तेमाल टू-स्टेप वेरिफिकेशन को डिेसेबल करने के लिए किया जाएगा अगर जरूरत पड़ी तो।

व्हाट्सऐप टीम ने अपने सपोर्ट पेज पर स्पष्ट किया है, ''इस फ़ीचर को इनेबल करने के साथ ही आप अपना ईमेल एड्रेस डाल सकते हैं। अगर आप कभी अपना छह डिजिट वाला पासकोड भूल जाते हैं तो व्हाट्सऐप इस ईमेल पर एक लिंक भेजकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन को डिसेबल करने में मदद करेगा। इसके अलावा यह आपके अकाउंट को सुरक्षित भी रखता है।''
Advertisement

अगर कोई यूज़र छह डिजिट पासकोड भूल जाता है तो कंपनी पिछली बार व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के बाद सात दिनों में अकाउंट को दोबारा वेरिफाई करने की अनुमति नहीं देगा।
Advertisement

व्हाट्सऐप टीम ने बताया, ''इन 7 दिनों के बाद, आपके नंबर को दोबारा पासकोड के बिना ही आपके नंबर को व्हाट्सप पर दोबारा वेरिफाई कर दिया जाएगा लेकिन आपके सभी मैसेज डिलीट हो जाएंगे। अगर आपके नंबर को पिछली बार इस्तेमाल करने के बाद बिना पासकोड के व्हाट्सऐप को 30 दिन बाद दोबारा वेरिफाई किया जाता है, तो आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा और दोबारा सफल वेरिफाई किए जाने पर एक नया अकाउंट बन जाएगा। ''

टू-स्टेप वेरिफिकेशन के अलावा, व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा में नया फ़ीचर भी आया है जिससे बैकग्राउंड में ऑडियो मैसेज प्ले किए जा सकते हैं। एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, दूसरे ऐप में स्विच किए जाने पर भी व्हाट्सऐप यूज़र बैकग्राउंड में मैसेज प्ले कर सकते हैं। हमने एंड्रॉयड 2.16.343 पर इस फ़ीचर को जांचा लेकिन एक कनवर्सेशन को बंद करने पर बैकग्राउंड में ऑडियो मैसेज प्ले नहीं हुए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.