WhatsApp वेब पर जुड़ी Biometric सिक्योरिटी लेयर, प्राइवेसी होगी और मजबूत

इस नई सिक्योरिटी लेयर के जोड़े जाने के बाद आपकी गैरमौजूदगी में कोई आपके व्हाट्सऐप अकाउंट को कम्प्यूटर पर लिंक नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जनवरी 2021 15:59 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का कहना है बायोमैट्रिक डिटेल्स एक्सेस नहीं करता ऐप
  • फेस आइडी व फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन से करना होगा
  • नई सिक्योरिटी लेयर को आने वाले हफ्ते में रोलआउट कर किया जाएगा
WhatsApp ने व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप में लॉग-इन व ऐप लिंक करने के लिए एक अन्य सिक्योरिटी लेयर जोड़ा है। इस नए बदलाव के बाद अब कम्प्यूटर में व्हाट्सऐप अकाउंट जोड़ने से पहले आपसे फिंगरप्रिंट या फिर फेस आइडी मांगी जाएगी। इस नई सिक्योरिटी लेयर के जोड़े जाने के बाद आपकी गैरमौजूदगी में कोई आपके व्हाट्सऐप अकाउंट को कम्प्यूटर पर लिंक नहीं कर पाएगा। व्हाट्सऐप का कहना है कि फेस और फिंगरप्रिंट ऑथेंटीकेशन प्रक्रिया यूज़र के मोबाइल फोन पर होती है और व्हाट्सऐप हैंडसेट के ऑपरेटिंग सिस्टम में स्टोर बायोमैट्रिक इंफोर्मेंशन को एक्सेस नहीं कर सकता।

कंपनी ने ऐलान किया है कि मोबाइल ऐप में एक्सट्रा सिक्योरिटी लेयर जोड़ने का उद्देश्य डेस्कटॉप पर गलत तरीके से व्हाट्सऐप के इस्तेमाल को रोकना है। व्हाट्सऐप वेब या फिर डेस्कटॉप ऐप में व्हाट्सऐप अकाउंट लिंक करने से पहले यूज़र्स से उनके फोन पर फेस आइडी या फिर फिंगरप्रिंट अनलॉक को इस्तेमाल करने को कहा जाएगा। जैसे ही Done पर क्लिक किया जाएगा यूज़र्स अपने फोन से QR कोड को एक्सेस कर सकेंगे, जो कि डेस्कटॉप में व कम्प्यूटर में उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को लिंक करने की प्रक्रिया को पूरा करेगा।    
Advertisement

ऐप बताता है कि वह बायोमैट्रिक इंफोर्मेशन स्टोर करके नहीं रखता और डिज़ाइन के लिहाज़ से यह उन डिटेल्स को फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम से भी एक्सेस नहीं कर सकता। व्हाट्सऐप का कहना है कि नई सिक्योरिटी लेयर को आने वाले हफ्ते में रोलआउट कर दिया जाएगा। आने वाले हफ्तों में फोन पर व्हाट्सऐप वेब पेज पर एक विज़ुअल रिडिजाइन को भी पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसमें ऐप यूज़र्स को नई टर्म्स को एक्सेप्ट करने पर मजबूर कर रहा है। जो लोग व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते, वह लोग 8 फरवरी के बाद से व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सऐप के इस नए फैसले से लोगों में काफी आक्रोश है, जिसकी वजह से लोगों ने व्हाट्सऐप छोड़ दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपनाना शुरू कर दिया है, जैसे Signal और Telegram।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Web, WhatsApp for Desktop
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.