WhatsApp डार्क मोड अब iPhone पर भी

WhatsApp Dark Mode एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है और अब आईओएस यूज़र्स भी इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। आईओएस यूज़र्स के लिए व्हाट्सऐप डार्क मोड एप्पल टेस्टफ्लाइट प्रोग्राम के तहत उपलब्ध है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 8 फरवरी 2020 18:31 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Dark Mode एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए पहले से उपलब्ध है
  • iOS के लिए यह फीचर व्हाट्सऐप बीटा v2.20.30 पर जारी किया गया है
  • इस फीचर से व्हाट्सऐप का बैकग्राउंड डार्क हो जाता है

WhatsApp Dark Mode फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न के लिए भी उपलब्ध है

WhatsApp Dark Mode को कंपनी ने साल की शुरुआत में अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए पेश किया था। फिलहाल डार्क मोड फीचर केवल व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न के लिए उपलब्ध है, लेकिन यह जल्द ही स्थिर वर्ज़न पर भी जारी किया जाएगा। हालांकि iPhone यूज़र्स को अभी तक व्हाट्सऐप डार्क मोड फीचर से वंचित रखा गया था, लेकिन अब आईफोन यूज़र्स के लिए सोशल मीडिया ऐप ने खुशखबरी दी है। WhatsApp iOS के लिए के लिए कंपनी ने डार्क मोड जारी कर दिया है। एंड्रॉयड की तरह फिलहाल आईओएस के लिए भी यह फीचर बीटा वर्ज़न पर जानकारी किया गया है, लेकिन इससे यह स्प्ष्ट हो जाता है कि आईओएस पर व्हाट्सऐप का स्थिर वर्ज़न चलाने वाले यूज़र्स को भी डार्क मोड जल्द ही मिलने वाला है।

MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्ड नंबर 2.20.20 (2.20.30.13) के साथ आने वाले लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा में आखिरकार डार्क मोड फीचर जोड़ दिया गया है। iOS बीटा के लिए आने वाले नए व्हाट्सऐप के टेस्ट नोट्स में डार्क मोड के आने की जानकारी दी गई है। इससे पता चलता है कि यह फीचर आने वाले समय में सभी आईओएस यूज़र्स के लिए जारी की जाएगी।

एक यूज़र ने आर/व्हाट्सएप रेडिट पर भी इस मोड से संबंधित एक पोस्ट किया है, जिसमें ऐप के v2.20.20 बीटा बिल्ड में डार्क मोड जोड़े जाने का खुलासा किया गया है। ऐसा लग रहा है कि यह फीचर केवल iOS 9 या उससे नए वर्ज़न पर चलने वाले iPhones पर ही जारी किया गया है। पोस्ट में कुछ स्क्रीनशॉट ने हमें आईओएस के लिए जारी किए गए इस डार्क मोड फीचर की झलक भी दी है।

बता दें कि यह डार्क मोड फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग के तहत जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इसका अंतिम वर्ज़न कलर स्कीम या यूआई डिज़ाइन के मामले में थोड़ा अलग हो सकता है। बता दें कि यह फीचर केवल उन यूज़र्स के लिए जारी किया गया है, जो एप्पल के टेस्टफ्लाइट प्रोग्राम का हिस्सा हैं। यदि आप इस फीचर को आज़माना चाहते हैं, लेकिन आप एप्पल के टेस्टफ्लाइट प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं, तो आपको शायद लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। WhatsApp Beta को टेस्ट करने के लिए एप्पल का टेस्टफ्लाइट प्रोग्राम फिलहाल फुल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.