• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में आएगा पिक्चर इन पिक्चर मोड, यूट्यूब देखने के लिए नहीं बंद करना होगा मैसेजिंग ऐप को

WhatsApp में आएगा पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, यूट्यूब देखने के लिए नहीं बंद करना होगा मैसेजिंग ऐप को

WhatsApp Picture-in-Picture Video Feature की मदद से ऐप में ही देख पाएंगे Instagram और YouTube वीडियो।

WhatsApp में आएगा पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, यूट्यूब देखने के लिए नहीं बंद करना होगा मैसेजिंग ऐप को
ख़ास बातें
  • यूट्यूब के वीडियो देखने के लिए बंद नहीं करना होगा व्हाट्सऐप ऐप
  • WhatsApp में ही देख पाएंगे इंस्टाग्राम और यूट्यूब के वीडियो
  • पिक्चर-इन-पिक्चर मोड आईओएस पर पहले से मौजूद है
विज्ञापन
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एंड्रॉयड यूजर को एक नया फीचर देने की दिशा में काम कर रहा है। WABetaInfo वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर पर काम चल रहा है। गौरतलब है कि पिक्चर-इन-पिक्चर वीडियो फीचर आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर पहले से मौजूद है। पिक्चर-इन-पिक्चर वीडियो फीचर की मदद से यूजर व्हाट्सऐप में ही Instagram और YouTube के वीडियो को देख पाएंगे।

WhatsApp पिक्चर-इन पिक्चर वीडियो फीचर आ जाने के बाद एंड्रॉयड फोन यूज़र को वीडियो देखने के लिए इंस्टाग्राम और यूट्यूब ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने हाल ही में गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए व्हाट्सऐप का 2.18.234 वर्जन बीटा यूजर के लिए उपलब्ध कराया था।
 
whatsapp

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'व्हाट्सऐप पिछले कई महीनों से इस फीचर को लाइव करने पर काम कर रहा है। इस फीचर को आईओएस में आने के बाद से ही ये साफ हो गया था कि व्हाट्सऐप यूज़र को यूट्यूब और इंस्टाग्राम के वीडियो को पिक्चर इन पिक्चर मोड में मैसेजिंग विंडो पर देखा जा सकेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेवलेपमेंट कारणों की वजह से फिलहाल फीचर को एंड्रॉयड ऐप के लिए जारी नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि अगले कुछ अपडेट्स में से एक में पिक्चर-इन-पिक्चर वीडियो फीचर को रोल आउट किया जा सकता है।

एंड्रॉयड ऐप के लिए WhatsApp पिक्चर इन पिक्चर फीचर आने के बाद व्हाट्सऐप यूजर को यूट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो लिंक पर एक सफेद रंग का प्ले आइकन दिखाई देगा। आइकन पर क्लिक करते ही ऐप के अंदर ही एक छोटा सा बॉक्स खुल जाएगा, जिसमें वीडियो प्ले होगा। यूजर इस बॉक्स को चाहें तो बड़ा कर सकेंगे या फिर अपनी सुविधा अनुसार कहीं भी प्लेस कर सकेंगे।

बता दें कि व्हाट्सऐप के नए फीचर को एंड्रॉयड के लिए कब लाइव किया जाएगा, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि आईओएस ऐप पर यह पहले से मौजूद है तो एंड्रॉयड ऐप को लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, instagram

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »