WhatsApp ने एक महीने में 18.58 लाख भारतीय अकाउंट्स पर लगाया बैन, यह है वजह

यह कार्रवाई 1 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 के बीच एक महीने में की गई।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 2 मार्च 2022 15:44 IST
ख़ास बातें
  • यह जानकारी हर महीने प्रकाशित होने वाली रिपोर्ट से सामने आई है
  • पिछले साल अक्‍टूबर में भी 20 लाख से ज्‍यादा अकाउंट्स को बैन किया गया था
  • नवंबर में 17 लाख से ज्‍यादा और दिसंबर में 20 लाख अकाउंट पर एक्‍शन हुआ था

कंपनी 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर से पहले +91 ISD कोड के जरिए इंडियन अकाउंट्स की पहचान करती है।

वॉट्सऐप (WhatsApp) ने जनवरी महीने में 18.58 लाख इंडियन अकाउंट्स को अपने प्‍लेटफॉर्म पर बैन कर दिया। अपने यूजर्स से मिली शिकायतों के बाद वॉट्सऐप ने यह कार्रवाई की है। यह जानकारी हर महीने प्रकाशित होने वाली रिपोर्ट से सामने आई है। इसके मुताबिक, 18.58 लाख अकाउंट्स में से ज्‍यादातर को उनके नुकसानदेह व्यवहार के आधार पर बैन किया गया। वॉट्सऐप को 495 ऐसे इंडियन अकाउंट्स के बारे में भी शिकायतें मिली थीं, जिन्‍होंने दूसरे अकाउंट्स को बैन करने की अपील की थी। वॉट्सऐप की ओर से कार्रवाई करते हुए ऐसे 24 अकाउंट्स को भी बैन कर दिया गया। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई 1 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 के बीच एक महीने में की गई। गौरतलब है कि कंपनी 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर से पहले +91 ISD कोड के जरिए इंडियन अकाउंट्स की पहचान करती है। इस मेसेजिंग ऐप ने अक्टूबर 2021 में भी 20 लाख से ज्‍यादा अकाउंट पर बैन लगा दिया था। मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप ने तब कहा था कि नए आईटी नियम 2021 का पालन करते हुए वह यह कार्रवाई कर रहा है। 
Advertisement

इसके बाद नवंबर में भी 17 लाख 50 हजार अकाउंट्स को बैन किया गया था। दिसंबर में 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स पर कार्रवाई हुई थी। वॉट्सऐप समय समय पर प्लेटफॉर्म से ऐसे अकाउंट्स को हटाता है जिन पर संदेह होता है। शिकायत प्राप्त जिन अकाउंट्स पर एक्शन लिया जाता है उन्होंने वॉट्सऐप "Accounts Actioned" के रूप में दिखाता है। एक्शन लेने का मतलब है कि या तो उस अकाउंट को बैन किया जा रहा है या फिर बैन किए गए अकाउंट को फिर से रिस्टोर (restore) किया जा रहा है। 

भारत में नए आईटी नियम पिछले साल मई में लागू किए गए थे। इन नियमों के मुताबिक, 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी। इस रिपोर्ट में प्राप्त शिकायतों और उन पर लिए गए एक्शन की सारी जानकारी देनी होगी। 
Advertisement

वॉट्सऐप ने इससे पहले इस बात पर काफी जोर दिया था कि उसके प्लेटफॉर्म पर मेसेजिंग, एंड टू एंड इन्क्रिप्शन (end-to-end encryption) की सिक्योरिटी के साथ होती है और वॉट्सऐप के पास कंटेंट को देख पाने की सुविधा नहीं है। किसी भी अकाउंट का बिहेवियर जानने के लिए वॉट्सऐप के पास यूजर रिपोर्ट्स, प्राफाइल फोटो, ग्रुप फोटो और डिस्क्रिप्शन की ही एक्सेस होती है। इसके अलावा कंपनी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल करती है ताकि प्लेटफॉर्म का प्रयोग गलत कार्यों में न किया जा सके।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.