ICICI Bank की व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवा लॉन्च, ऐसे आएगी आपके काम

ICICI Bank की व्हाट्सऐप बैंकिंग सुविधा कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान लोगों को बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने का मौका देती है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 18:04 IST
ख़ास बातें
  • ICICI WhatsApp Service से ग्राहकों को होगी सहूलियत
  • हिंदी के लिए 9324953010 पर भेजें मैसेज
  • अंग्रेजी के लिए 93249 53001 पर भेजें मैसेज

घर बैठें WhatsApp पर उठाएं बैंकिंग सुविधाओं का फायदा

ICICI Bank ने WhatsApp Banking Service की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों को सहज बैंकिंग सुविधा प्रदान करना है। COVID-19 यानी कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कारण बैंको पर अपनी सेवाएं सीमित करने का दवाब पड़ रहा है। इन सब चीज़ों को देखते हुए ही आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को लिए यह व्हाट्सऐप बैंकिंग की सुविधा पेश की है। व्हाट्सऐप बैंकिंग में आईसीआईसीआई ग्राहक को कुछ बेसिक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होंगी, जैसे अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करना। अपनी आखिरी तीन ट्रांजेक्शन देखना, ब्रांच और ATM की लोकेशन जानना, लोन से संबंधित जानकारियां मिलना। क्रेडिट और डेबिट कार्ड को ब्लॉक और अनब्लॉक करना आदि सेवाओं का लाभ आप अपने व्हाट्सऐप से ही उठा सकते हैं।

ICICI Bank की व्हाट्सऐप बैंकिंग सुविधा कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान लोगों को बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने का मौका देती है। वो भी बिना घर से बाहर निकले। यह व्हाट्सऐप सुविधा एक फोन नंबर के माध्यम से काम करती है, जो भी बैंकिंग सर्विस आपको चाहिए आप उसे उस व्हाट्सऐप नंबर पर टाइप कर सकते हैं। जो लोग हिंदी में इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए एक अलग फोन नंबर मुहैया कराया गया है। आईसीआईसीआई बैंक की यह व्हाट्सऐप बैंकिंग सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिसके बारे में ग्राहकों को जानकारी दी जा रही है। यही नहीं गैर आईसीआईसीआई ग्राहक भी व्हाट्सऐप सर्विस के माध्यम से अपने करीबी ब्रांच और ATM की लोकेशन जांच सकते हैं।
 

कैसे करें ICICI WhatsApp Service का इस्तेमाल?

1. ICICI Bank WhatsApp सर्विस हिंदी के लिए 9324953010 और अंग्रेजी के लिए 93249 53001 नंबर को अपने स्मार्टफोन में सेव करें।

2. WhatsApp का इस्तेमाल करते हुए इस नंबर पर मैसेज भेजे (सिर्फ Hi ही काफी है)
Advertisement

3. इसके बाद ऑटोमेटेड रिस्पॉन्स आएगा। इसमें बैंक की उपलब्ध सुविधा की सूची कीवर्ड के साथ देगी।

4. इसके बाद ग्राहक को जिस भी सुविधा का लाभ उठाना है, उससे संबंधित कीवर्ड व्हाट्सऐप पर टाइप करके भेज देना है।  
Advertisement
 

ICICI WhatsApp service keywords

1. अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए आपको  'Balance,' 'Bal,' 'ac bal,' भेजना होगा।

2. अपने आखिरी तीन ट्रांज़ेक्शन देखने के लिए 'transaction,' 'stmt,' 'history,' ‘statement,' जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल करें।
Advertisement

3. क्रेडिट कार्ड बैलेंस और लीमिट चेक करने के लिए 'limit,' 'cc limit' या 'cc balance,' ‘credit balance,' और ‘credit card balance' जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल करें।
Advertisement

4. क्रेडिट व डेबिट कार्ड को ब्लॉक या अनब्लॉक करने के लिए टाइप करना होगा 'block,' 'lost my card' या 'unblock।'

5. पास के एटीएम और आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच के बारे में जानने के लिए 'ATM' या 'branch.' कीवर्ड का इस्तेमाल करें।

6. लोन से संबंधित सुविधा के लिए 'loan,' 'home loan,' 'personal loan' और 'instant loans' जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता दें कि आईसीआईसीआई की व्हाट्सऐप बैंकिंग सर्विस में कोई ऐसी सुविधा नहीं है जो ICICI Bank के iMobile ऐप पर नहीं उपलब्ध है। लेकिन लॉकडाउन के माहौल में यह एक सराहनीय कदम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ICICI Bank, WhatsApp, Coronavirus, COVID 19
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.