अब आप आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट और ऐप पर बुक करा पाएंगे रेलवे टिकट

अब आप आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट और ऐप पर बुक करा पाएंगे रेलवे टिकट
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी वेबसाइट के जरिए रेल टिकटों की बिक्री करने के लिए बुधवार को रेलवे के ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म आईआरसीटीसी के साथ समझौता किया। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने एक बयान में कहा कि वह जल्द ही अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन और प्रीपेड डिजिटल वॉलेट पर रेल टिकटों की बुकिंग की सुविधा शुरू करेगा।

उपभोक्ताओं को सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और इसके बाद उन्हें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बैंक की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। बयान में यह भी कहा गया है कि यह सुविधा आईसीआईसीआई के ग्राहकों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी अन्य बैंक के ग्राहक भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

टिकट के लिए भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग, या फिर किसी अन्य बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।

आईआरसीटीसी ने अब तक ई-टिकट बुकिंग के लिए ट्रेवल सेगमेंट से जुड़ी अन्य वेबसाइट के साथ समझौता किया है। यह पहला मौका है जब किसी बैंक की वेबसाइट से यूज़र रेलवे टिकट बुक करा पाएंगे।

यूज़र वेबसाइट पर ई-टिकट बुक करने के अलावा ट्रेन खोज सकते हैं। इसके अलावा आरक्षण रद्द की जा सकती है और पीएनआर स्टेटस की जांच भी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »