• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • वोडाफोन एम पैसा ग्राहक अब कंपनी के आउटलेट से निकाल सकते हैं पैसा

वोडाफोन एम-पैसा ग्राहक अब कंपनी के आउटलेट से निकाल सकते हैं पैसा

वोडाफोन एम-पैसा ग्राहक अब कंपनी के आउटलेट से निकाल सकते हैं पैसा
ख़ास बातें
  • वोडाफोन एम पैसा आउटलेट से वोडाफोन ग्राहक पैसा निकाल सकते हैं
  • वोडाफोन एम-पैसा के 56 प्रतिशत से ज्यादा आउटलेट ग्रामीण इलाकों में हैं
  • पैसे निकालने के लिए ग्राहकों को एक पहचान पत्र की जरूरत होगी
विज्ञापन
वोडाफोन इंडिया ने अपने वोडाफोन एम-पैसा ग्राहकों के लिए अच्छी खबर दी है। वोडाफोन ने बुधवार को बताया कि डिजिटल वॉलेट यूज़र के 8.4 मिलियन से ज्यादा यूज़र अब 1,20,000  से ज्यादा आउटलेट से पैसे निकाल सकते हैं।

वोडाफोन एम पैसा के बिज़नेस हेड सुरेश ऋषि ने एक बयान में कहा, ''वोडाफोन एम-पैसा ग्राहकों को कैश निकालने के लिए एटीएम और बैंक के बाहर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। हमने देशभर के 1,20,000 से ज्यादा एम-पैसा आउटलेट बनाए हैं। यह देशभर के बैंक की शाखाओं की संख्या के बराबर है।''

वोडाफोन एम-पैसा के 56 प्रतिशत से ज्यादा आउटलेट ग्रामीण भारत के इलाकों में हैं।

उन्होंने आगे बताया, ''वोडाफोन यूज़र अपने डिजिटल वॉलेट के जरिए इन आउटलेट पर जाकर वोडाफोन एम-पैसा फ़ीचर के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा, हमारे डिजिटल वॉलेट को आसानी से क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए आसानी से रीचार्ज किया जा सकता है।''

इस बयान में बताया गया, '' आरबीआई के दिशा-निर्देश के मुताबिक, ग्राहकों को एम-पैसा आउटलेट के जरिए पैसे निकालने के लिए एक पहचान पत्र ले जाने की जरूरत होगा। ''

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »