हर फोन में होनी चाहिए ये 5 सरकारी ऐप्स, आसान कर देती हैं लाइफ

भारत सरकार ने भी नागरिकों की सुविधाओं के लिए खुद को काफी हद तक डिजिटल कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • MADAD ऐप को सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए तैयार किया है।
  • माय गोव ऐप (My Gov App) नागरिकों और सरकार के बीच कनेक्शन प्रदान करता है।
  • Umang ऐप कई सारी सरकारी सर्विस का इकलौता समाधान प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/AS Photography

टेक्नोलॉजी में लगातार ग्रोथ हो रही है और ऐसे में भारत सरकार ने भी नागरिकों की सुविधाओं के लिए खुद को काफी हद तक डिजिटल कर दिया है। इस डिजिटल युग में कई ऐसी सरकारी ऐप्स हैं, जिन्हें फोन में हमेशा रखने से आपकी बहुत सी जरूरतें पूरी हो सकती हैं। यहां हम आपको टॉप 5 भारतीय सरकारी सर्विस ऐप के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अभी डाउनलोड करना चाहिए और सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।

मदद ऐप (MADAD App)
MADAD ऐप को सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए तैयार किया है जो कि डॉक्यूमेंट खोने, किसी शिकायत करने या इमरजेंसी की स्थिति में चुनौतियों से जूझने में मदद करता है। यह ऐप यूजर्स को संबंधित अधिकारियों से कनेक्ट करता है। यह ऐप नागरिकों को क्विक और बेहतर समाधान प्रदान करता है।

डिजिलॉकर ऐप (DigiLocker App)
DigiLocker ऐप को सरकार ने फिजिकल डॉक्यूमेंट साथ रखने के झंझट से छुटकारा प्रदान करने के लिए तैयार किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने क्लाउड में स्टोर डॉक्यूमेंट तक एक्सेस प्रदान करने के लिए इस डॉक्यूमेंट लॉकर ऐप को बनाया है। यह ऐप यूजर्स को कागजी कार्रवाई की जरूरत को खत्म करते हुए अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को डिजिटली स्टोर और एक्सेस करने की सुविधा देता है। DigiLocker डिजिटली सर्टिफाइड डॉक्यूमेंट एक्सेस में मदद करता है, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन और एजुकेशनल सर्टिफिकेट शामिल हैं। इसमें अतिरिक्त 1GB स्टोरेज मिलती है।

माय गोव ऐप (My Gov App)
माय गोव ऐप नागरिकों और सरकार के बीच कनेक्शन प्रदान करता है। नागरिक अपनी राय व्यक्त करने, पोल में हिस्सा लेने और गवर्नेंस में योगदान देने के लिए इस प्लेटफॉर्म का लाभ ले सकते हैं। यह भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए सबसे उपयोगी ऐप में से एक है। यह ऐप नागरिकों को भारतीय राजनीति में हाल ही में हुई घटनाओं का अपडेट भी प्रदान करता है।
Advertisement

उमंग ऐप (Umang App)
Umang ऐप कई सारी सरकारी सर्विस का इकलौता समाधान प्रदान करता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के साथ तैयार यह ऐप स्थानीय से लेकर केंद्रीय तक सभी जरूरी सर्विस प्रदान करता है। यूजर्स यूटिलिटी बिल पेमेंट से लेकर पेंशन से संबंधित जानकारी तक यहां पा सकते हैं। पीएफ की जानकारी और अन्य सरकारी सुविधा का एक्सेस यहां मिलता है।
Advertisement

भीम ऐप (BHIM App)
भारत सरकार ने डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए BHIM ऐप को तैयार किया है। यूजर्स फ्रेंडली इंटरफेस के साथ BHIM तेज और सुरक्षित ट्रांजेक्शन प्रदान करता है, जिससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलता है। बड़े स्तर पर इसकी उपलब्धता इसे एडवांस फाइनेंशियल कंडीशन में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक जरूरी बनाती है। यह भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए अन्य सभी ऐप में सबसे ज्यादा उपयोग होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Realme Power Days Sale: बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Realme P4 Power 5G से लेकर P4 5G और P4x 5G, जानें ऑफर
  5. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  6. 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्ला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
  2. AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
  3. Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
  4. भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
  5. Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग
  6. '18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह
  7. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. JioHotstar में ChatGPT की पावर! अब मूड के मुताबिक चुटकी में मिलेगा मनोरंजन, नया फीचर
  9. Realme Power Days Sale: बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Realme P4 Power 5G से लेकर P4 5G और P4x 5G, जानें ऑफर
  10. Google लाया गजब फीचर, अब Gemini से फ्री में तैयार कर पाएंगे AI म्यूजिक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.