• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Uber का नया फीचर अब इन 6 शहरों में भी, 3 महीने पहले से बुक कर सकते हैं कैब

Uber का नया फीचर अब इन 6 शहरों में भी, 3 महीने पहले से बुक कर सकते हैं कैब

Uber Reserve फीचर अब कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में भी उपलब्ध है

Uber का नया फीचर अब इन 6 शहरों में भी, 3 महीने पहले से बुक कर सकते हैं कैब

Uber ऐप पर अब यूजर को रास्ता ढूंढने के लिए एक स्टेप बाय स्टेप गाइड भी मिलेगा

ख़ास बातें
  • राइडर्स 30 मिनट से 90 दिन पहले अपनी राइड को प्री-बुक कर सकते हैं
  • Uber Reserve अब कैश पेमेंट के लिए भी उपलब्ध होगा
  • 6 नए शहरों के साथ अब कुल 13 शहरों में उपलब्ध है Uber Reserve फीचर
विज्ञापन
Uber ने हाल ही में एक नया 'Reserve' फीचर शुरू किया था, जिसे शुरुआत में सीमित शहरों में लॉन्च किया गया था और अब, कंपनी ने भारत के छह और शहरों में इस फीचर की शुरुआत कर दी है। ऊबर 'रिजर्व' फीचर के जरिए राइडर्स अपनी यात्रा से 30 मिनट से 90 दिन पहले अपनी राइड को प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, Uber Reserve अब कैश पेमेंट के लिए भी उपलब्ध होगा।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, Uber Reserve फीचर अब कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में भी उपलब्ध है, जिसके साथ इस फीचर की उपलब्धता की लिस्ट में कुल 13 शहर हो गए हैं। नए शहरों के साथ अब यह सर्विस मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में लाइव है।

Uber ने एक प्रेस रिलीज में कहा है, "रिजर्व अब ऊबर ऐप के लेटेस्ट वर्जन में एक नए विकल्प के रूप में दिखाई देता है और ऊबर प्रीमियर, ऊबर इंटरसिटी, ऊबर रेंटल और ऊबर एक्सएल पर उपलब्ध है।"

जैसा कि हमने बताया, नए फीचर्स के तहत, अब राइडर 30 मिनट से 90 दिन पहले तक अपने राइड को रिजर्व कर सकते हैं। 

कंपनी एयरपोर्ट्स पर पिकअप एंड ड्रॉप जोन पर काम कर रही है। इससे पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि Uber ऐप पर यूजर को अब रास्ता ढूंढने के लिए एक स्टेप बाय स्टेप गाइड भी मिलेगा। जिससे वह आसानी से ऊपर पिकअप जोन तक पहुंच सकेगा। इस फीचर को देश के 13 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स पर शुरू किया गया है। 

इसके अलावा, अब यूजर ईमेल के जरिए अपना ट्रिप प्लान ऊबर के साथ शेयर कर सकेगा। इससे ट्रिप को प्री-प्लान करना बेहद आसान हो जाएगा। वहीं, किसी फ्लाइट के लिए पहले से बुक की हुई राइड्स के बारे में भी ऐप पर जानकारी मिल सकेगी। इस फीचर की मदद से आखिरी वक्त पर बुकिंग करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber Reserve, Uber Reserve Feature
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »