Twitter यूजर्स के घट सकते हैं फॉलोअर्स, Elon Musk कर रहे स्पैम से निपटने की तैयारी

मस्क ने बताया कि ट्विटर बहुत से स्पैम और स्कैम एकाउंट्स को हटा रहा है और इस वजह से यूजर्स के फॉलोअर्स घट सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 21:07 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस 2 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है
  • मस्क ने स्पैम और स्कैम एकाउंट्स को हटाने की तैयारी की है
  • ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से मस्क कई बदलाव कर रहे हैं

मस्क की योजना ट्विटर पर कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़ाकर 1,000 करने की भी है

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर यूजर्स के फॉलोअर्स में कमी आ सकती है। इसका कारण ट्विटर के नए मालिक Elon Musk की बड़ी संख्या में स्पैम और स्कैम एकाउंट्स से निपटने की तैयारी है। मस्क ने गुरुवार को बताया कि ट्विटर बहुत से स्पैम और स्कैम एकाउंट्स को हटा रहा है और इस वजह से यूजर्स के फॉलोअर्स घट सकते हैं। 

मस्क की योजना ट्विटर पर ट्वीट के लिए कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़ाकर 1,000 करने की भी है। ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बीच कैरेक्टर लिमिट एक बड़ा अंतर है। मस्क ने ट्विटर को टेकओवर करने के बाद कैरेक्टर लिमिट को बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई है। मस्क ने हाल ही में बताया था कि वह कंपनी की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस को 2 दिसंबर को लॉन्च कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाला ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नए चेक मार्क्स के साथ होगा। इसमें कंपनियों के लिए गोल्ड चेक मार्क, सरकार के लिए ग्रे चेक मार्क और व्यक्तियों (सेलेब्रिटी सहित) के लिए ब्लू चेक मार्क होगा। 
Advertisement

ट्विटर पर एक यूजर से सर्विस के दोबारा लॉन्च में देरी के लिए माफी मांगने के साथ मस्क ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी 2 दिसंबर को अपनी वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च कर सकती है। मस्क ने बताया कि चेक मार्क को एक्टिवेट करने से पहले सभी वेरिफाइड एकाउंट्स की मैनुअल तरीके से पुष्टि की जाएगी। इससे पहले ट्विटर का ब्लू चेक मार्क राजनेताओं, प्रसिद्ध व्यक्तियों, पत्रकारों और अन्य हस्तियों के लिए रिजर्व था। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने सभी के लिए सब्सक्रिप्शन का एक विकल्प शुरू किया था। इसका उद्देश्य ट्विटर का रेवेन्यू बढ़ाना था। मस्क के ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से बहुत सी कंपनियों ने इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। 

पिछले कुछ वर्षों से ऐसी अटकल है कि मस्क 'Tesla Pi' कहे जाने वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। एक ट्वीट के उत्तर में मस्क ने कहा है, "मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे ऐसा न करना पड़े लेकिन अगर कोई अन्य विकल्प नहीं बचता तो मैं एक वैकल्पिक फोन लॉन्च करूंगा।" Liz Wheeler Show की होस्ट  Liz Wheeler ने एक प्रश्न किया था, "अगर Apple और Google अपने ऐप स्टोर्स से ट्विटर को हटाते हैं तो क्या एलन मस्क को अपना स्मार्टफोन बनाना चाहिए। इस व्यक्ति ने रॉकेट तक बनाए हैं तो एक स्मार्टफोन बनाना आसान होना चाहिए।" 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.