Twitter के राइवल Koo ने की 30 प्रतिशत वर्कर्स की छंटनी, फंडिंग की कमी है बड़ा कारण

ट्विटर को टक्कर देने वाले Koo ने लगभग 260 वर्कर्स की छंटनी की है, जो इसकी कुल वर्कफोर्स का लगभग 30 प्रतिशत है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 23:15 IST
ख़ास बातें
  • Koo के इनवेस्टर्स में अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म Tiger Global शामिल है
  • ट्विटर को टक्कर देने वाली इस फर्म ने लगभग 260 वर्कर्स को बाहर किया है
  • हाल ही में Koo ने OpenAI के ChatGPT को इंटीग्रेट किया था

पिछले वर्ष यूजर डाउनलोड्स में Koo दूसरा सबसे बड़ा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया था

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के भारत में प्रतिद्वंद्वी Koo ने पिछले कुछ महीनों में अपने लगभग 30 प्रतिशत वर्कर्स की छंटनी की है। इस स्टार्टअप को लॉस उठाना पड़ रहा है और यह फंडिंग की कमी से भी जूझ रहा है। Koo के इनवेस्टर्स में अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म Tiger Global शामिल है। 

Bloomberg News को Koo के प्रवक्ता ने बताया कि फर्म ने लगभग 260 वर्कर्स की छंटनी की है, जो इसकी कुल वर्कफोर्स का लगभग 30 प्रतिशत है। प्रवक्ता का कहना था, "मार्केट सेंटीमेंट ग्रोथ के बजाय एफिशिएंसी पर अधिक फोकस कर रहा है।" ट्विटर के भारतीय अथॉरिटीज के साथ विवाद का शुरुआत में Koo को फायदा मिला था। इससे सेलेब्रिटीज और अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग इस माइक्रोब्लॉगिंग ऐप पर शिफ्ट हुए थे। पिछले कुछ महीनों से टेक्नोलॉजी कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन कंपनियों के वैल्यूएशंस में कमी आई है। इसके साथ ही इनवेस्टर्स भी इन कंपनियों से दूरी बना रहे हैं। 

हाल ही में Koo ने OpenAI के ChatGPT को इंटीग्रेट किया था। इससे यूजर्स को पोस्ट तैयार करने में आसानी होगी। ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट है जो संकेत देने पर कंटेंट तैयार कर सकता है। टेक इंडस्ट्री में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। Koo के को-फाउंडर, Mayank Bidawatka ने बताया था कि यूजर्स ऐप के अंदर ChatGPT की मदद से विभिन्न विषयों पर पोस्ट ड्राफ्ट कर सकेंगे। उन्होंने कहा था, "यूजर्स इससे अपने क्षेत्र में ट्रेंडिंग न्यूज के बारे में पूछने के बाद अपने विचार लिख सकते हैं।" 

पोस्ट तैयार करने की क्षमता वाली टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट करने वाला Koo पहला प्लेटफॉर्म होगा। इसके लिए यूजर्स ChatGPT टूल में अपने संकेतों को टाइप कर सकेंगे या Koo के वॉयस कमांड फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। Koo के लगभग 20 प्रतिशत यूजर्स ऐप पर कंटेंट तैयार करते हैं और ChatGPT के इंटीग्रेशन से इस आंकड़े को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह फीचर शुरुआत में Koo पर वेरिफाइड एकाउंट्स के लिए दिया जाएगा और बाद में यह सभी यूजर्स को उपलब्ध होगा। ट्विटर को Koo ऐप से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले वर्ष यूजर डाउनलोड्स के लिहाज से Koo दूसरा सबसे बड़ा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया था। यह Gettr, Truth Social, Mastodon और Parler जैसे प्लेटफॉर्म्स का मुकाबला करने वाला एकमात्र भारतीय प्लेटफॉर्म है। इसने यूजर्स के लिए चार नए फीचर्स भी शुरू किए थे। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.