• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में जॉब ढूंढना हुआ आसान! एलन मस्क का X लाया नया फीचर, LinkedIn को मिलेगी टक्कर

भारत में जॉब ढूंढना हुआ आसान! एलन मस्क का X लाया नया फीचर, LinkedIn को मिलेगी टक्कर

X पर यूजर्स के लिए जॉब्स फीचर का इस्तेमाल करना बिलकुल फ्री होगा।

भारत में जॉब ढूंढना हुआ आसान! एलन मस्क का X लाया नया फीचर, LinkedIn को मिलेगी टक्कर

Photo Credit: X/Twitter

X लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है।

ख़ास बातें
  • Elon Musk ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X में जॉब सर्च फीचर शामिल किया।
  • X पर रिक्रूटर्स और कंपनियां अपनी नौकरी लिस्टिंग शो कर सकती हैं।
  • X पर यूजर्स के लिए जॉब्स फीचर का इस्तेमाल करना बिलकुल फ्री होगा।
विज्ञापन
Elon Musk ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X में बदलाव किया है। हाल ही में कंपनी ने एक नया जॉब सर्च फीचर शुरू किया, जिससे यूजर्स LinkedIn जैसे X पर नौकरी सर्च कर सकते हैं। यह नया फीचर पिछले साल जॉब हायरिंग फीचर की शुरूआत के बाद आया है, जहां रिक्रूटर्स और कंपनियां अपनी नौकरी लिस्टिंग शो कर सकती हैं। शुरुआत में बीटा वर्जन में लॉन्च किया गया जॉब सर्च फीचर अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आइए X के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2022 में प्लेटफॉर्म अधिग्रहण करने के बाद से मस्क ने एक्स में कई बदलाव लागू किए हैं। वीडियो कॉलिंग, लॉन्ग वीडियो शेयरिंग, लॉन्ग पोस्ट, एडिटिंग ऑप्शन और लाइव अपडेट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं जो कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook और Instagram पर पाई जाती हैं। जॉब सर्च फीचर की शुरुआत के साथ एक्स, लिंक्डइन यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित कर रहा है। अब यह धीरे-धीरे पता चलेगा कि यह फीचर एक्स पर कितना पसंद किया जाता है।

X का हायरिंग फीचर आमतौर पर उन ऑग्रेनाइजेशन के लिए डिजाइन किया गया है जो प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड हैं। इस फीचर का पहले बीटा टेस्ट किया गया है। यह फीचर कंपनियों और कैंडिडेट्स दोनों को उनके लिए सही नौकरी के मौकों को सर्च करने में आसान बनाती है। जॉब सर्च फंक्शन एक्स-हायरिंग डाटाबेस का इस्तेमाल करेगा। जब कंपनियां जॉब ओपनिंग की पोस्ट करेंगी तो यूजर्स को अपने सर्च रिजल्ट में ये लिस्टिंग नजर आएंगी। XML फीड के जरिए कैंडिडेट्स डेटा के साथ हायरिंग बिजनेस को सप्लाई करने के लिए एक एप्लिकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (ATS) शामिल किया गया है।

X पर यूजर्स के लिए जॉब्स फीचर का इस्तेमाल करना बिलकुल फ्री होगा, लेकिन कंपनियों को एक्स-हायरिंग तक पहुंचने के लिए 1 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) का मासिक चार्ज भुगतान करना होगा। जॉब सर्च करने के लिए यूजर्स बस X ऐप या वेबसाइट के अंदर नौकरियों के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं और फिर सही ऑप्शन खोजने के लिए कीवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »