• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter का राइवल Koo ब्राजील में लॉन्च होते ही छाया, 48 घंटे में 10 लाख से ज्यादा हुए डाउनलोड

Twitter का राइवल Koo ब्राजील में लॉन्च होते ही छाया, 48 घंटे में 10 लाख से ज्यादा हुए डाउनलोड

Koo लॉन्च के 48 घंटों के अंदर ही इस ऐप के 1 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। जी हां इस प्लेटफॉर्म को ब्राजील के यूजर्स द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

Twitter का राइवल Koo ब्राजील में लॉन्च होते ही छाया, 48 घंटे में 10 लाख से ज्यादा हुए डाउनलोड

Photo Credit: Koo

ख़ास बातें
  • Koo अब पुर्तगाली भाषा के साथ ब्राजील में लॉन्च कर दिया गया है।
  • 48 घंटों में ब्राजील में एक मिलियन से ज्यादा यूजर्स Koo से जुड़े हैं।
  • Koo ऐप कई भाषाओं के साथ ग्लोबली ज्यादा देशों में उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन
भारतीय मल्टीलैंग्वेज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo अब पुर्तगाली भाषा के साथ ब्राजील में लॉन्च कर दिया गया है। इसी के साथ अब यह प्लेटफॉर्म 11 भाषाओं में उपलब्ध हो गया है। सबसे खास बात यह है कि लॉन्च के 48 घंटों के अंदर ही इस ऐप के 1 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। जी हां इस प्लेटफॉर्म को ब्राजील के यूजर्स द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

Koo बीते कुछ दिनों से एंड्रॉयड प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर नंबर 1 पर मौजूद है। Koo ऐप को ज्यादा देशों में कई ग्लोबल लैंग्वेज के साथ उपलब्ध करवाकर ग्लोबल लेवल पर अपने आप को मजबूत करना चाहता है। कंपनी ने कहा कि कू अपने लैंग्वेज फोकस के चलते अपने प्लेटफॉर्म पर नए यूजर्स के लिए तैयार है। ब्राजील में लाखों नए यूजर्स लॉन्च के दो दिनों के अंदर कू से जुड़ गए। Koo में हाल ही में सिर्फ ब्राजील में यूजर्स द्वारा 48 घंटों के अंदर 2 मिलियन Koos और 10 मिलियन लाइक्स आए हैं। Koo देश में लगातार उपलब्धि हासिल कर रहा है। जल्द ही ट्विटर से एक Koo अकाउंट में ट्वीट और फॉलो लिस्ट इंपोर्ट करने की क्षमता प्रदान करेगा।

Koo के सीईओ और को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि "ब्राजील ने हमें जिस प्रकार का प्यार और सपोर्ट दिया है। उसे देखकर हम बहुत खुश हैं। ब्राजील में आने के 48 घंटों के भीतर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों में टॉप ऐप होना बहुत बेहतरीन है।" यह सपोर्ट इस बात का सबूत है कि हम न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में देशी भाषा बोलने वाले यूजर्स के लिए एक समाधान ला रहे हैं।

Koo के को फाउंडर मयंक बिदावतका ने कहा कि "हमने देखा कि बीते 48 घंटों में ब्राजील में एक मिलियन से ज्यादा यूजर्स Koo से जुड़े हैं। ब्राजील सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर है और पुर्तगाली भाषा बोलता है। कू ब्राजील में एक कल्ट ब्रांड बन गया है जिसकी दमदार फैन फॉलोइंग है। टेक प्रोडक्ट की दुनिया में 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' का मूवमेंट शुरू करने पर हमें गर्व है। हमने ब्राजील को भारत का दीवाना बना दिया।"

इस दौरान कू से ब्राजील की फेमस सेलिब्रिटीज जैसे क्लाउडिया लिट्टे, अभिनेता बाबू संताना, लेखक रोसाना हरमन, न्यूज पोर्टल चोकुई ने कू ऐप ज्वाइन किया है। सेलिब्रिटी फेलिप नेटो प्लेटफॉर्म से जुड़ने के सिर्फ दो दिनों के अंदर 450K से ज्यादा फॉलोअर्स को पार करते हुए सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले यूजर बन गए। Koo को देश भर से और ज्यादा पसंद किए जाने की उम्मीद है। Koo ऐप को भारत में मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। यह दुनिया में मौजूद दूसरा सबसे बड़ा मल्टी लैंग्वेज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Koo, Koo App, Microblogging Platform, Portuguese Language, Brazil
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »