Twitter को अमेरिका में ऑफिस का किराया नहीं देना पड़ा भारी, कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

कोर्ट में दायर शिकायत में Columbia Reit ने दावा किया है कि ट्विटर ने एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 16:53 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर पर 1,36,250 डॉलर का किराया बकाया है
  • इस ऑफिस की मालिक Columbia Reit है
  • ट्विटर में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं

ट्विटर पर दिसंबर में दो चार्टर फ्लाइट्स का भुगतान नहीं करने के लिए भी मुकदमा किया गया था

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter की अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में ऑफिस का किराया नहीं चुकाने के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा किया गया है। ट्विटर पर 1,36,250 डॉलर का किराया बकाया है। इस ऑफिस की मालिक  Columbia Reit ने बताया है कि उसने ट्विटर को 16 दिसंबर को नोटिस दिया था कि अगर किराया नहीं चुकाया जाता तो वह अपनी लीज पर डिफॉल्ट करेगी। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट में दायर शिकायत में Columbia Reit ने दावा किया है कि ट्विटर ने एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया है। ट्विटर पर दिसंबर में दो चार्टर फ्लाइट्स का भुगतान करने से मना करने के लिए भी मुकदमा किया गया था। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने कुछ सप्ताह से अपने हेडक्वॉर्टर और कुछ अन्य इंटरनेशनल ऑफिस के किराए का भुगतान नहीं किया है। 

बिलिनेयर एलन मस्क के ट्विटर को पिछले वर्ष अक्टूबर में टेकओवर करने के बाद से कंपनी में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। मस्क ने ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। इसके बाद कुछ पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स पर रोक लगाने के बाद उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर यूरोपियन यूनियन (EU) ने ट्विटर पर पाबंदियां लगाने के चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में मस्क ने यह फैसला वापस ले लिया था। इन पत्रकारों पर मस्क से जुड़ी रिपोर्ट्स देने के कारण रोक लगाई गई थी। इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। मस्क के अप्रैल में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बिड देने के बाद से टेस्ला की वैल्यू आधी से अधिक घट गई है। मस्क ने अप्रैल से कंपनी के लगभग 23 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। इससे उन्हें ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील के लिए फंड जुटाने में आसानी हो सकती है। 

टेस्ला के शेयर प्राइस में गिरावट से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का मस्क का खिताब भी छिन गया है। फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 174 अरब डॉलर हो गई है। फ्रांस के बड़े कारोबारी Bernard Arnault ने मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, Twitter, Rent, Court, Market, Elon Musk, Changes, Tesla, Staff, Office, Deal, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.