पंजाबी सिंगर Jazzy B का Twitter अकाउंट हुआ ब्लॉक, जानें क्या है मामला?

ट्विटर पर जैसे ही आप जैज़ी बी को सर्च करेंगे, तो आपको लिखा दिखेगा, "Account has been withheld in India in response to a legal demand"। जैज़ी बी समेत ट्विटर ने चार अकाउंट को ब्लॉक किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2021 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Jazzy B किसान आंदोलन के समर्थन में ट्विटर पर थे एक्टिव
  • पहले भी भारत सरकार के कहने पर कई ट्विटर अकाउंट हुए थे ब्लॉक
  • केवल भारत में ही जैज़ी बी के अकाउंट पर लगी है रोक
पंजाबी सिंगर Jazzy B का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि उनके अकाउंट को भारत सरकार कानून नोटिस के बाद रोका गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैज़ी बी लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में ट्विटर पर एक्टिव थे। ट्विटर पर जैसे ही आप जैज़ी बी को सर्च करेंगे, तो आपको लिखा दिखेगा, "Account has been withheld in India in response to a legal demand"। जैज़ी बी समेत ट्विटर ने चार अकाउंट को ब्लॉक किया है।

खबरों के अनुसार, Twitter को 6 जून को भारत सरकार द्वारा जैज़ी बी समेत चार ट्विटर अकाउंट पर कार्रवाई करने के लिए लीगल रिक्वेस्ट प्राप्त हुई थी। इस संबंध में ट्विटर के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि जब ट्विटर को वैलिड लीगल रिक्वेस्ट प्राप्त होती है, तब कंपनी ट्विटर नियमों और स्थानीय कानूनों दोनों के तहत रिव्यू करती है।

प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि यदि कॉन्टेंट ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाता है। वहीं, यदि इसे किसी  जुरिस्डिक्शन में अवैध पाया जाता है, लेकिन इससे ट्विटर के नियमों का उल्लंघन नहीं होता है... तो उसका एक्सेस केवल भारत में ही रोक दिया जाता है।  

जैज़ी बी के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, उनका अकाउंट केवल भारत में ही ब्लॉक किया गया है।
Advertisement

रिपोर्ट्स बताती हैं कि जैज़ी बी लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे।
Advertisement

आपको बता दें, इससे पहले भी भारत सरकार के कानूनी नोटिस के बाद ट्विटर पर 500 से ज्यादा अकाउंट्स को सस्पेंड किया गया था, जबकि 100 से ज्यादा अकाउंट के एक्सेस को ब्लॉक किया गया था। उस वक्त इन अकाउंट को बंद कराने के पीछे वजह बताई गई थी कि यह अकाउंट्स गलत जानकारियां और भड़काऊ कॉन्टेंट माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के जरिए फैला रहे थे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Jazzy B, Jazzy B twitter account ban

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.