Twitter पर हैकर्स का हमला, 20 करोड़ यूजर्स के ईमेल एड्रेस लीक

हैकर्स की पहचान या लोकेशन के बारे में कोई संकेत नहीं मिले हैं। यह मामला बिलिनेयर Elon Musk के पिछले वर्ष के अंत में कंपनी को टेकओवर करने से पहले का हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 13:58 IST
ख़ास बातें
  • हैकर्स की पहचान या लोकेशन के बारे में कोई संकेत नहीं मिले हैं
  • ट्विटर यूजर्स के ईमेल एड्रेस चुराकर एक हैकिंग फोरम पर पोस्ट किए हैं
  • रेगुलेटर्स इस तरह के मामले में कार्रवाई कर सकते हैं

यह ट्विटर में डेटा के लीक होने के बड़े मामलों में से एक है

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ट्विटर पर हैकर्स लगातार अटैक कर रहे हैं। इस बार हैकर्स ने 20 करोड़ से अधिक ट्विटर यूजर्स के ईमेल एड्रेस चुराकर एक हैकिंग फोरम पर पोस्ट किए हैं। हैकर्स की पहचान या लोकेशन के बारे में कोई संकेत नहीं मिले हैं। यह मामला बिलिनेयर Elon Musk के पिछले वर्ष के अंत में कंपनी को टेकओवर करने से पहले का हो सकता है। 

इजरायल की सायबर सिक्योरिटी मॉनिटरिंग फर्म Hudson Rock के को-फाउंडर, Alon Gal ने LinkedIn पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि इससे हैकिंग और फिशिंग के मामले बढ़ेंगे। उन्होंने इसे बड़े लीक्स में से एक बताया है। इस हैकिंग के बारे में Gal ने पहली बार 24 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। ट्विटर ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह पता नहीं चला है कि ट्विटर ने इस मामले में जांच या इसके समाधान के लिए कोई कार्रवाई की है या नहीं। Reuters यह पुष्टि नहीं कर सका है कि हैकिंग फोरम पर पोस्ट किया गया डेटा वास्तविक है या नहीं। इस हैकिंग फोरम से स्क्रीनशॉट ऑनलाइन सर्कुलेट हुए हैं। 
Advertisement

ट्विटर में डेटा की किसी बड़ी चोरी पर रेगुलेटर्स कदम उठा सकते हैं। ट्विटर का यूरोपियन हेडक्वार्टर आयरलैंड में है। आयरलैंड में डेटा प्रोटेक्शम कमीशन और अमेरिका का फेडरल ट्रेड कमीशन डेटा प्रोटक्शन रूल्स के पालन को लेकर ट्विटर की निगरानी कर रहे हैं। पिछले महीने के अंत में ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डेटा चुराकर डार्क वेब पर बिक्री के लिए डालने की रिपोर्ट आई थी। यह ट्विटर में डेटा के लीक होने के बड़े मामलों में से एक है। हैकर ने डेटा के वास्तविक होने का सबूत देने के लिए एक सैम्पल दिया है। इसमें यूजर्स का नाम, ईमेल, फॉलोअर्स की संख्या और कुछ मामलों में फोन नंबर भी शामिल है। इसमें मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्राडकॉस्टिंग, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई का यूजर डेटा भी शामिल है।  

पिछले महीने आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन (DPC) ने ट्विटर के 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स का डेटा लीक होने के मामले की जांच करने की घोषणा की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेटा लीक के मौजूदा मामले में हैकर ने कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के साथ ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के ट्विटर पर डेटा को भी चुरा लिया है।  
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.